Jolly LLB 3 Box Office Day 21: अक्षय कुमार निराश, अरशद वारसी खुश, कहां तक पहुंची कमाई

Published : Oct 09, 2025, 07:49 PM IST

Jolly LLB 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 20 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में100 करोड़ के माइलस्टोन को पार कर लिया है। यहां जॉली एलएलबी 3 का 21वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी शेयर किया जा रहा है।

PREV
15
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 21:

जॉली एलएलबी 3 के 9 अक्टूबर को तीन हफ्ते कंपलीट हो गए हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। हालांकि खिलाड़ी कुमार की मौजूदा फीस ( 80 से 90 करोड़)  को देखा जाए तो  फिल्म ने सिनेमाघरों से अपनी लागत नहीं निकाल पाई है। 

25
जॉली एलएलबी की ऑक्युपेंसी

जॉली एलएलबी 3 की गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 को कुल 6.81% हिंदी ऑक्यूपेंसी रही। सुबह के शो: 5.31%, दोपहर के शो: 8.31% सीटें भरी रहीं। शाम और रात के शो की ऑक्युपेंसी 10 अक्टूबर सुबह तक प्राप्त होगी।

35
21 वे दिन का कलेक्शन

अब तक, जॉली एलएलबी 3 ने अपने इक्कीसवें दिन भारत में लगभग 0.18 करोड़ की शुद्ध कमाई की है। मूवी का कुल कलेक्शन 109.97 Cr हो गया है।

45
इस फ़िल्म के बारे में

इस फ़िल्म का डायरेक्शनशन सुभाष कपूर ने किया है और इसका निर्माण स्टार स्टूडियोज़ और कांगड़ा टॉकीज़ ने किया है। जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव मुख्य भूमिकाओं में हैं।

55
अरशद वारसी खुश, अक्षय कुमार निराश

ये फिल्म अरशद वारसी के करियर की तीसरी बेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देने वाली मूवी बन  गई है। इससे पहले गोलामाल अगेन ने 205. 69 करोड़ की कमाई की थी। सेकंड पोजीशन पर टोटल धमाल है, इसने  ₹ 155.67 Cr का कलेक्शन किया था। हालांकि ये फिल्म अक्षय की वेस्ट 10 फिल्मों में शामिल नहीं हो पाई है। उनकी Rowdy Rathore ने ₹ 133.25 Cr की कमाई की थी। जो इस लिस्ट में 10 वें स्थान पर है।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories