Kantara Chapter 1 का हिंदी वर्जन 100 करोड़ पार,अब तक साउथ की ये 12 फ़िल्में ही कर पाईं यह कमाल

Published : Oct 09, 2025, 01:34 PM IST

ऋषभ शेट्टी स्टारर और उन्हीं के निर्देशन में बनी 'कांतारा चैप्टर 1' का हिंदी वर्जन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गया है। यह साउथ सिनेमा की 12वीं ऐसी फिल्म है, जिसके हिंदी वर्जन ने यह मुकाम हासिल किया है। जानिए सभी 12 फिल्मों की कमाई

PREV
18
कांतारा चैप्टर 1 के हिंदी वर्जन की कमाई

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी 'कांतारा चैप्टर 1' के हिंदी वर्जन ने बुधवार को लगभग 8.5 करोड़ रुपए की कमाई की और इसका टोटल कलेक्शन 102 करोड़ रुपए हो गया है। खास बात यह है कि 100 करोड़ क्लब में सबसे तेजी से फिल्म का हिंदी वर्जन ही पहुंचा है। कन्नड़, तेलुगु, तमिल, और मलयालम वर्जन ने अब तक क्रमशः 98.85 करोड़ रुपए, 60.9 करोड़ रुपए, 29.4 करोड़ रुपए और 24.85 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 316 करोड़ रुपए पहुंच गया है। 

28
बाहुबली : द बिगनिंग के हिंदी वर्जन की कमाई

एस.एस. राजामौली के निर्देशन वाली तेलुगु फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' के हिंदी वर्जन 118.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। प्रभास, राणा दग्गुबती और तमन्ना भाटिया स्टारर यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।

इसे भी पढ़ें : Kantara Chapter 1 Box Office Day 7: ऋषभ शेट्टी की मूवी की दुनियाभर में धूम, 400 CR से निकली इतनी आगे

38
बाहुबली : द बिगनिंग के हिंदी वर्जन की कमाई

एस.एस. राजामौली के निर्देशन वाली तेलुगु फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' के हिंदी वर्जन 118.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। प्रभास, राणा दग्गुबती और तमन्ना भाटिया स्टारर यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।

पुष्पा : द राइज के हिंदी वर्जन की कमाई

सुकुमार के निर्देशन में बनी यह तेलुगु फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल स्टारर फिल्म के हिंदी वर्जन ने 108.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

48
साहो के हिंदी वर्जन की कमाई

2019 में प्रभास, श्रद्धा कपूर और नील नितिन मुकेश स्टारर यह तेलुगु फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन सुजीत ने किया था। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 142.95 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

सलार पार्ट 1 : सीजफायर के हिंदी वर्जन की कमाई

प्रशांत नील के निर्देशन वाली इस तेलुगु फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रिया रेड्डी और श्रुति हासन जैसे कलाकार दिखाई दिए। 2023 में आई इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 153.84 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

58
महावतार नरसिम्हा के हिंदी वर्जन की कमाई

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी 'महावतार नरसिम्हा' साउथ की बहुभाषी एपिक डिवोशनल एक्शन फिल्म है, जिसके हिंदी वर्जन की कमाई 182.83 करोड़ रुपए रही। फिल्म 2025 में रिलीज हुई।

2.0 के हिंदी वर्जन की कमाई

रजनीकांत के लीड रोल वाली इस तमिल फिल्म का निर्देशन एस.शंकर ने किया था और अक्षय कुमार इसमें बतौर विलेन दिखे थे। 2018 में आई इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 189.55 करोड़ रुपए कमाए थे।

68
RRR के हिंदी वर्जन की कमाई

2022 में रिलीज हुई इस तेलुगु फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर का लीड रोल था। फिल्म का डायरेक्शन एस.एस. राजामौली ने किया। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 274.31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

कल्कि 2898 AD के हिंदी वर्जन की कमाई

2024 में रिलीज हुई इस तेलुगु फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया था, जबकि प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार इसमें दिखाई दिए थे। फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई 294.25 करोड़ रुपए रही थी।

78
KGF Chapter 2 के हिंदी वर्जन की कमाई

यह यश स्टारर कन्नड़ फिल्म है, जो 2022 में रिलीज हुई थी। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई 434.70 करोड़ रुपए रही थी।

बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन के हिंदी वर्जन की कमाई

2017 में रिलीज हुई 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' के हिंदी वर्जन की कमाई 510.99 करोड़ रुपए रही थी। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस तेलुगु फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबती का अहम् रोल है।

88
पुष्पा 2 : द रूल के हिंदी वर्जन की कमाई

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस तेलुगु फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, राव रमेश और जगपति बाबू जैसे कलाकार अहम् रोल में दिखे। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 830.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

Read more Photos on

Recommended Stories