
एंटरटेनमेंट डेस्क. यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की अपकमिंग मूवी वॉर 2 (WAR 2) को लेकर एक बिग अपडेट सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की एंट्री हुई। ऐसी खबरें हैं कि फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने साउथ स्टार को फिल्म के लिए साइन भी कर लिया है। यशराज फिल्म्स की इस स्पाई यूनिवर्स फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर आएगी। वॉर 2 एक हाई-ऑक्टेन स्टंट सीक्वेंस के साथ एक बिग-बजट एक्शन एडवेंचर मूवी होगी। आपको बता दें कि यह फिल्म 2019 में आई वॉर का सीक्वल है।
जानें ऋतिक रोशन की WAR 2 के बारे में
ऋतिक रोशन फिल्म वॉर 2 में जूनियर एनटीआर की एंट्री होने से क्रिटिक्स इस बिग मूवी मान रहे है। क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म में 2 बड़े स्टार्स होने से इससे काफी उम्मीदें है और बॉक्स ऑफिस पर यह शानदार परफॉर्मेंस करेंगी। बता दें कि यशराज के स्पाई यूनिवर्स की यह छठीं फिल्म है। इससे पहले स्पाई यूनिवर्स की एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी है। टाइगर 3 इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।
WAR 2 का होगा टाइगर 3 से खास कनेक्शन
सामने आ रही खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 का सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 से खआस कनेक्शन देखने को मिलेगा। फिलहाल, मेकर्स ने फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की है। जल्दी ही फिल्म की अन्य स्टारकास्ट और क्रू को लेकर घोषणा की जाएगी।
धमाकेदार रही थी फिल्म WAR
आपको बता दें कि 2019 में आई फिल्म वॉर ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया था। फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। 170 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 475.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद ने मिलकर लिखी थी।
ये भी पढ़ें...
इसलिए नेशनल क्रश कहलाती हैं रश्मिका मंदाना, 8 PHOTOS से समझिए सब कुछ
दिव्या भारती की मौत के बाद अटक गई थी 8 फिल्में, इन हीरोइनों को मिला चांस, इतनी हो पाई HIT
झटका : 450 Cr की अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 अचानक पोस्टपोन, मेकर्स को इसलिए लेना पड़ा बड़ा फैसला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।