- Home
- Entertainment
- Bollywood
- दिव्या भारती की मौत के बाद अटक गई थी 8 फिल्में, इन हीरोइनों को मिला चांस, इतनी हो पाईं HIT
दिव्या भारती की मौत के बाद अटक गई थी 8 फिल्में, इन हीरोइनों को मिला चांस, इतनी हो पाईं HIT
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिव्या भारती को गुजरे 30 साल पूरे हो गए हैं। उनकी मौत 1993 में बिल्डिंग से गिरने की वजह से हो गई थी। दिव्या के अचानक जाने से उनकी 8 फिल्में अटक गई थी। इन फिल्मों को बाद में दूसरी हीरोइनों ने पूरा किया। इनमें से कुछ ही हिट हो पाई।

फिल्म धनवान में अजय देवगन के साथ दिव्या भारती लीड रोल में थी। फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग उन्होंने कर ली थी, लेकिन उनकी मौत के बाद यह फिल्म करिश्मा कपूर की झोली में आई। 10 दिसंबर 1993 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। 1.60 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने 2.61 करोड़ का ही बिजनेस किया था।
दिव्या भारती ने फिल्म लाडला की 80 फीसदी शूटिंग कर ली थी, लेकिन इस बीच उनकी मौत हो गई। मेकर्स ने इस फिल्म को श्रीदेवी के साथ दोबारा शूट किया। फिल्म हिट रही। महज 14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 75 करोड़ रुपए का कमाई की थी। फिल्म 25 मार्च 1994 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर लीड रोल में थे।
दिव्या भारती ने फिल्म मोहरा के लिए 5 दिन की शूटिंग की थी और उसके बाद उनका निधन हो गया। फिर फिल्म में रवीना टंडन को लिया गया और यह फिल्म मस्त मस्त गर्ल के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी के साथ वाली यह फिल्म 1 जुलाई 1994 में रिलीज हुई थी। 3.75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 22.65 करोड़ का कलेक्शन किया था।
4 फरवरी 1994 को रिलीज हुई फिल्म दिलवाले भी दिव्या भारती की मौत के बाद रवीना टंडन की झोली में आई। अजय देवगन और सुनील शेट्टी के साथ वाली यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 2.10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म हिट रही थी।
फिल्म विजयपथ में दिव्या भारती के जाने के बाद तब्बू को लिया गया। 5 अगस्त 1994 में आई इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में थे। 2.75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म हिट रही थी।
3 मार्च 1995 में रिलीज हुई फिल्म आंदोलन को दिव्या भारती की जगह ममता कुलकर्णी को लेकर पूरा किया गया था। गोविंदा-संजय दत्त के साथ वाली इस फिल्म को 3.75 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 10 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।
29 जुलाई 1995 को रिलीज हुई फिल्म कर्त्तव्य में जूही चावला ने दिव्या भारती को रिप्लेस किया था। फिल्म में संजय कपूर लीड रोल में थे। फिल्म को 3.50 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 5.80 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी।
फिल्म हलचल जो 4 अगस्त 1995 को रिलीज हुई थी में दिव्या भारती की जगह काजोल को कास्ट किया गया था। फिल्म में अजय देवगन- विनोद खन्ना लीड रोल में थे। 4.50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 3.81 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
ये भी पढ़ें...
तो इसलिए दोबारा मां बनना चाहती है 38 साल की कॉमेडियन भारती सिंह, बताई इसके पीछे की मजेदार वजह
झटका : 450 Cr की अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 अचानक पोस्टपोन, मेकर्स को इसलिए लेना पड़ा बड़ा फैसला
मोटापे को बनाया अपनी ताकत और खूब लगाया कॉमेडी का तड़का, लेकिन अब इस कॉमेडियन का अता-पता नहीं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।