Malvika Raaj Baby Shower: फिल्म कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर के बचपन के रोल करने वाली मालविका राज प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उनकी गोद भराई हुई, जिसकी कुछ फोटोज सामने आईं हैं। इन फोटोज में वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
करन जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में मालविका राज ने काम किया था। हालांकि, फिल्म में उनका किरदार ज्यादा नहीं था, फिर भी इसे पसंद किया गया था।
27
31 साल की मालविका राज प्रेग्नेंट हैं और हाल ही में उनका बेबी शॉवर हुआ। मालविका ने अपनी गोद भराई की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं बेहद खुश नजर आ रही हैं।
37
आपको बता दें कि मालविका राज के पति प्रणव बग्गा ने पॉपिन्स थीम पर पत्नी की गोद भराई के फंक्शन का आयोजन किया। इसमें फैमिली, रिश्तेदार और कुछ क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे।