काजोल के 6 हीरो का बदल गया इतना लुक, 4 तो 55 पार-एक इंडस्ट्री से गायब

Published : Aug 05, 2025, 11:53 AM IST

Kajol Birthday: काजोल 51 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 1974 में मुंबई में हुआ था। काजोल बॉलीवुड के सामर्थ और मुखर्जी खानदान से हैं। यूं तो उन्होंने कई हीरोज के साथ स्क्रीन शेयर की है। वहीं, उनके कुछ को-स्टार्स के लुक में अब काफी चेंज नजर आता है।

PREV
16
शाहरुख खान

काजोल के हीरो शाहरुख खान 59 साल के साल हैं और उनके लुक में काफी चेंज देखने को मिलता है। बता दें कि दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी खूब पसंद की गई। बता दें कि दोनों की साथ में पहली फिल्म बाजीगर थी। 1993 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल किया था। मूवी में शाहरुख निगेटिव रोल में थे। इसके अलावा दोनों दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करन अर्जुन, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान, दिलवाले जैसी फिल्मों में साथ आए।

26
सलमान खान

काजोल के साथ कुछ फिल्मों में दिखे सलमान खान 59 साल के हैं और उनका लुक भी काफी बदल गया है। दोनों ने साथ में ज्यादा फिल्में नहीं की, लेकिन फिर भी इनकी जोड़ी को पसंद किया गया। दोनों की साथ में पहली फिल्म 1998 में आई प्यार किया तो डरना क्या थी। मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। इसके बाद दोनों इसी साल आई फिल्म कुछ कुछ होता है में नजर आए थे। हालांकि, इसमें सलमान का एक्सटेंड कैमियो था। फिल्म हिट रही थी।

36
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार 57 साल के हैं और उनका लुक भी काफी बदल गया है। काजोल उनके साथ सिर्फ एक फिल्म साथ नजर आए थे। दोनों 1994 में आई फिल्म ये दिल्लगी में साथ दिखे थे। डायरेक्टर नरेश मल्होत्रा की इस फिल्म में सैफ अली खान भी थे। मूवी की कहानी और इसके गानों को खूब पसंद किया गया था। आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले काजोल के क्रश हुआ करते थे अक्षय।

46
आमिर खान

आमिर खान 60 साल के हैं और उनका लुक भी काफी चेंज हो गया है। बात काजोल के साथ उनकी फिल्म की करें तो दोनों इश्क और फना में साथ नजर आए थे। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वैसे, 1997 में आई फिल्म इश्क में काजोल की जोड़ी आमिर के साथ नहीं थी। वहीं, 2006 में आई फना में दोनों साथ नजर आए थे। इसमें ऐश्वर्या राय लीड रोल में थी, लेकिन आमिर के कहने पर काजोल को कास्ट किया गया था। मूवी सुपरहिचट रही थी।

56
सैफ अली खान

काजोल के हीरो रहे सैफ अली खान 54 साल के हैं। दोनों साथ में पहली बार 1994 में आई फिल्म ये दिल्लगी में नजर आए थे। हालांकि, मूवी में काजोल की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ थी। इसके अलावा 1997 में आई फिल्म हमेशा में काजोल-सैफ साथ दिखे थे। आपको दें कि इस फिल्म दोनों ही लीड स्टार्स डबल रोल में नजर आए थे। हालांकि, ये फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। बात सैफ के लुक की करें तो उसमें काफी चेंज देखने को मिलता है। सैफ पहले अपने बाल लंबे रखते थे।

66
कमल सदाना

काजोल के पहले हीरो कमल सदाना 54 साल के हैं। कमल का लुक काफी बदल गया है और उन्हें अब पहचान पाना भी मुश्किल होता है। काजोल-कमल की डेब्यू फिल्म बेखुदी थी। ये फिल्म महा डिजास्टर रही। इसके बाद काजोल तो कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही है, लेकिन कमल चंद फिल्मों में काम करने के बाद अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। करीब 15 साल बाद उन्होंने 2022 में काजोल की फिल्म सलाम वेंकी से कमबैक किया था। हालांकि, मूवी खास कमाल नहीं दिखा पाई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories