
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदायगी का जादू चलाने वाले कमल हासन (Kamal Haasan) 70 साल के हो गए हैं। कमल का जन्म 1954 को परमाकुदीतबस्सुम, मद्रास में हुआ था। उनके बारे में कम ही लोग यह बात जानते हैं कि उन्होंने महज 6 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी और उन्हें पहली ही फिल्म कलाथुर कन्नम्मा के लिए राष्ट्रपति अवॉर्ड मिला था। यह फिल्म 1960 में आई थी। वैसे, कमल अपनी शानदार एक्टिंग के साथ विवादों से भरी पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने लाइफ में 2 शादियां की और उनके 3 अफेयर्स रहे। हालांकि, इन सबके बावजूद वे आज सिंगल ही हैं। आइए जानते हैं कमल हासन के बारे में कुछ अनसुनी बातें...
रिपोर्ट्स की मानें तो इंडियन सिनेमा में कमल हासन वो पहले एक्टर हैं, जिन्होंने 1 करोड़ फीस ली थी। आज की बात करें तो वे एक फिल्म में काम करने के लिए 100 करोड़ चार्ज करते हैं। इसी साल आई फिल्म कल्कि 2898 एडी के लिए 40 करोड़ रुपए फीस मिली थी। फिल्म में उनका कैमियो था। बता दें कि कमल ने साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1981 में आई फिल्म एक दूजे के लिए से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, वे लंबे समय से किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए। वे एक्टर होने के साथ डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर, प्रोड्यूसर, सिंगर भी हैं।
बात कमल हासन की पर्सनल लाइफ की करें तो यह काफी विवादित रही है। उन्होंने 2 शादियां की और उनके 3 अफेयर्स रहे। उन्होंने 1978 में डांसर वाणी गणपति से शादी की थी। हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद कमल हासन एक्ट्रेस सारिका के साथ लिव इन में रहने लगे। इस दौरान 1986 में सारिका ने बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद कमल-सारिका ने शादी की। शादी के बाद कपल बेटी अक्षरा के पेरेंट्स बने। कपल का 2004 में तलाक हो गया। कमल का अफेयर एक्ट्रेस गौतमी से शुरू हुआ। दोनों 13 साल साथ रहे और फिर अलग हो गए। कमल का नाम खुद से 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा से भी जुड़ा। शादी और इतने अफेयर्स के बाद भी कमल आज अकेले ही हैं।
कमल हासन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 1974 में आई फिल्म कन्याकुमारी में पहली बार लीड रोल किया था। कमल ने अपने करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया। उन्होंने हे राम, वीरूमंडी, विश्वरूपम, विश्वरूपम-2, राजा पारवई, विक्रम, चाची 420, थेवर मगम, नायकन, स्वाति मुत्यम, कुरुथीपुनाल, इंडियन, इंडियन 2, सागर, गिरफ्तार, सनम तेरी कसम सहित कई फिल्मों में काम किया। बता दें कि कमल को साउथ और हिंदी फिल्मों के लिए 19 से ज्यादा बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है। बात उनकी अपकमिंग फिल्मों की करें तो वो है इंडियन 3 और ठग्स लाइफ। ये दोनों ही फिल्में 2025 में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें…
2024 से ज्यादा धमाका 2025 में, BO हिलाएंगी 10 एक्शन-हॉरर-कॉमेडी मूवीज
किसकी वजह से 43 की उम्र में कुंवारी है ये हसीना, भारी पड़ा 1 बात मानना
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।