5 साल में Kangana Ranaut ने की 6 फिल्म, सभी महाडिजास्टर, 2 तो 5Cr तक नहीं कमा पाई

Published : Mar 23, 2025, 12:05 PM IST
kangana ranaut birthday her films and box office records of last 5 years

सार

Kangana Ranaut 39 साल की हो गईं है। बता दें कि उनकी पिछली 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। जानिए उनकी फिल्मों का कलेक्शन और बजट। 

Kangana Ranaut Box Office. कंगना रनोट 39 साल की हो गई हैं। कंगना का जन्म 1986 में भाम्बला, जम्मू-कश्मीर में हुआ था। कंगना एक्ट्रेस के साथ डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और अब पॉलिटिशियन भी हैं। उन्होंने 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में मंडी से बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर जीत हासिल की थी। बता दें कि कंगना को अभी तक चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और चार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी टॉप 100 लिस्ट में वे छह बार शामिल हो चुकी हैं। 2020 में भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया। वहीं, बता कंगना के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की करें तो वो पिछले 5 साल में महाफिसड्डी रहा है। उन्होंने पिछले 5 साल में 6 फिल्मों में काम किया और ये सभी फिल्में महाडिजास्टर साबित हुईं।

बॉक्स ऑफिस पर Kangana Ranaut

कंगना रनोट ने 2020 से 2025 तक के बीच 6 फिल्में की। हालांकि, इनमें से उनकी कोई फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस नहीं पाई। बताया जाता है कि कुछ एक फिल्म को दर्शक नहीं मिलने की वजह से सिनेमाघरों से हटा दिया गया था।

1. 2020 में आई कंगना रनोट फिल्म पंगा को अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्टर किया था। 49 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 41.71 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म फ्लॉप रही।

2. 2021 में कंगना रनोट फिल्म थलाइवी में नजर आईं। ये साउथ एक्ट्रेस जयललिता की बायोपिक थी। एएल विजय द्वारा डायरेक्ट की इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाबकवास साबित हुई। इसने 4.98 करोड़ का कलेक्शन किया था।

3. 2022 में कंगना रनोट की फिल्म धाकड़ आई। इस फिल्म से कंगना को काफी उम्मीदें थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस का बजट 85 करोड़ था। मूवी ने 3.77 करोड़ का कारोबर किया था।

4. 2023 में आई कंगना रनोट की फिल्म चंद्रमुखी 2 की हालत भी बॉक्स ऑफिस पर खस्ता ही रही। पी वासु के डायरेक्टर में बनी इस फिल्म को 65 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म ने 40 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी साल आई फिल्म तेजस भी महाडिजास्टर रही। सर्वेश मेवाड़ा के डायेक्शन में बना फिल्म का बजट 70 करोड़ था। फिल्म ने 5.6 करोड़ का कारोबार किया था।

5. इसी साल यानी 2025 में आई फिल्म इमजेंसी भी फ्लॉप ही रही। कंगना रनोट के डायरेक्शन बनी फिल्म का बजट 60 करोड़ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।

मॉडलिंग के साथ किया कंगना रनोट ने थिएटर

16 साल की उम्र में कंगना रनोट ने कुछ समय के लिए मॉडलिंग की और फिर थिएटर ज्वाइन किया। उन्होंने निर्देशक अरविंद गौर से ट्रेनिंग ली। उन्होंने 2006 में थ्रिलर फिल्म गैंगस्टर से करियर की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वे वो लम्हे (2006), लाइफ इन ए मेट्रो (2007) और फैशन (2008) जैसी फिल्मों में नजर आईं। फैशन के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

कंगना रनोट की फिल्में

कंगना रनोट ने अपने करियर में फैशन, वादा रहा, काइट्स, वन्स अपॉन ए टाइन इन मुंबई, नौ प्रॉब्लम, तनु वेड्स मनु, गेम, डबल धमाल, रास्कल, तेज, कृष 3, रज्जो, क्वीन, रंगून, सिमरन, मणिकर्णिका सहित कई फिल्मों में काम किया। उनकी अपकमिंग फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसकी शूटिंह फिलहाल जारी है। अभी रिलीज डेट रिवील नहीं की गई हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

National Youth Day: सफलता के लिए जरुरी जुनून, हर युवा को एक बार देखनी चाहिए ये 5 फिल्में
Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी