करन जौहर की वजह से प्रियंका चोपड़ा को छोड़ना पड़ा बॉलीवुड! कंगना रनोट ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

Published : Mar 28, 2023, 04:05 PM ISTUpdated : Mar 28, 2023, 04:09 PM IST
Kangana Ranaut Priyanka Chopra

सार

कंगना रनोट ने एक के बाद तीन ट्वीट कर प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट किया है और करन जौहर पर भड़ास निकाली है। कंगना ने तो यहां तक कह दिया है कि करन जौहर को बॉलीवुड के कल्चर को बर्बाद करने का दोषी माना जाना चाहिए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में खुलासा किया कि बॉलीवुड में उनके साथ राजनीति हुई, जिसकी वजह से उन्हें हॉलीवुड जाना पड़ा। अब एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने उनका सपोर्ट किया है इसके साथ ही उन्होंने करन जौहर (Karan Johar) को निशाने पर लिया है। उनकी मानें तो करन जौहर ने शाहरुख़ खान के साथ दोस्ती निभाने के लिए प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में बैन कर दिया था।

लोगों ने गैंगबाजी की : कंगना

कंगना ने प्रियंका चोपड़ा के बयान वाली एक खबर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, "प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड के बारे में यह कहना है। लोगों ने उनके खिलाफ गैंगबाजी की। उन्हें धमकाया और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया। अपने दम पर बनी एक महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। सभी जानते हैं कि करन जौहर ने उन्हें बैन किया।"

'प्रियंका को प्रताड़ित किया'

कंगना ने अगले ट्वीट में लिखा है, "मीडिया ने करन जौहर के साथ उनके टकराव के बारे में बड़े पैमाने पर लिखा। क्योंकि शाहरुख़ खान और मूवी माफिया क्रुएला से उनकी दोस्ती थीं। वे हमेशा कमजोर आउटसाइडर की तलाश में रहते हैं और प्रियंका चोपड़ा के रूप में उन्हें परफेक्ट पंचिंग बैग मिल गया था। उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे भारत छोड़ना पड़ा।"

'करन पर छापा पड़ना चाहिए'

कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे लिखा है, "इस घटिया, ईर्ष्यालु, जलनखोर और मतलबी इंसान को फिल्म इंडस्ट्री की संस्कृति और वातावरण को बर्बाद करने का दोषी ठहराया जाना चाहिए। अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान जब बाहरी थे, तब उनके लिए माहौल कभी दुश्मनी भरा नहीं रहा। उनकी (करन जौहर) गैंग और माफिया पीआर पर छापा पड़ना चाहिए और उन्हें आउटसाइडर्स को परेशान करने का दोस्ती ठहराया जाना चाहिए।"

क्या कहा था प्रियंका चोपड़ा ने

प्रियंका चोपड़ा ने एक हालिया बातचीत के दौरान कहा कि बॉलीवुड में उनके साथ राजनीति हो रही थी, जिसके चलते उन्होंने इस इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए वे हॉलीवुड चली गईं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां उनके किनारे किया जा रहा था और लोग उन्हें काम नहीं दे रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

और पढ़ें…

SHOCKING: प्रियंका चोपड़ा ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा, बताया आखिर क्यों वे इसे छोड़कर हॉलीवुड चली गईं

'तुम्हारा खात्मा सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा', सलमान खान को धमकाने के मामले में 21 साल का शख्स गिरफ्तार

स्मृति ईरानी को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, बोलीं- मैंने उनसे कहा था तुम अपने आपको मारना मत

'पुष्पा 2' को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स ने फेंका नया पैंतरा, बॉलीवुड के इस बड़े स्टार की हो सकती है एंट्री

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल