Kangana Ranaut के घर का बिल 1 लाख रुपए...भड़की एक्ट्रेस ने कांग्रेस को जमकर घेरा

Published : Apr 09, 2025, 04:40 PM IST
BJP MP Kangana Ranaut

सार

कंगना रनौत के मनाली वाले घर का बिजली बिल ₹1 लाख आया, जिससे वे नाराज़ हैं। उन्होंने हिमाचल सरकार पर जमकर भड़ास निकाली और स्थिति को दयनीय बताया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत को बड़ा झटका लगा है। उनकी मानें तो हिमाचल प्रदेश में उनके घर का बिजली का बिल एक लाख रुपए आया है। इसे लेकर एक्ट्रेस ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर भड़ास निकाली है। दरअसल, कंगना हाल ही में अपने क्षेत्र मंडी के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने जनसभा की और राज्य सरकार पर जमकर बरसीं। उनके मुताबिक़, हिमाचल प्रदेश में शासन-प्रशासन बुरी तरह फेल साबित हुआ है। इसी दौरान उन्होंने मनाली स्थित अपने घर के बिजली का जिक्र भी किया। कंगना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

कंगना रनौत वायरल वीडियो में कह रही हैं, "हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने दयनीय स्थिति पैदा कर दी है। इसी महीने मेरे मनाली वाले घर का बिजली बिल 1 लाख रुपए आया है, जहां मैं रहती भी नहीं हूं। ज़रा सोचिए कि यहां कैसे हालात हैं।" कंगना ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "देशभर में पीएम मोदी भगवा रंग की लहर है। लेकिन हिमाचल प्रदेश की हालत देखकर तकलीफ होती है। इनकी एजेंसी समोसे की जांच कर रही हैं। जो कुछ हो रहा है, वह देखकर शर्मिंदगी महसूस होती है। आप (कार्यकर्ता) ज़मीन पर इतनी मेहनत करते हैं। हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम प्रदेश को विकास के पथ पर लेकर जाएं। मैं तो कहती हूं कि वे (कांग्रेस) एक तरह से भेड़िया हैं। हमें अपने राज्य को उनके पंजे से आजाद कराना है।"

 

 

कांग्रेस ने कंगना रनौत के बयान पर क्या कहा?

कंगना का बयान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को नागवार गुजरा। उन्होंने तुरंत इस पर रिएक्शन दिया और कंगना के बयान को अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना बताया। कांग्रेस ने कंगना रनौत की आलोचना करते हुए उनके द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया। कांग्रेस ने कंगना को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के मुद्दों के लिए जनता के बीच जाने की बजाय आधिकारिक चैनल्स के माध्यम से बात करनी चाहिए। कांग्रेस की ओर से कहा गया, "कंगना ने जो कहा, वह अनुचित है। उनके पास बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने घटिया पब्लिसिटी के लिए बयान दिया है। उन्हें इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को लिखना चाहिए। उनके खिलाफ जानबूझकर किसी भी तरह की कार्रवाई का कोई सवाल ही नहीं उठता।" कांग्रेस नेता मुमताज़ पटेल ने भेड़िया वाली बात के लिए कंगना को घेरा और कहा कि वे बिना सोचे समझे बोलती हैं। उन्होंने कहा, "उनके मुंह में गोली चलाने वाला सिंड्रोम है।

PREV

Recommended Stories

कितनी है Dhurandhar के इन 7 स्टार्स की उम्र, कौन सबसे बड़ा और कौन छोटा, जानें
पलाश और स्मृति मंधाना की क्यों टली शादी, Palak Muchhal ने तोड़ी चुप्पी