Kannappa: अक्षय कुमार से पहले ये 7 बॉलीवुड एक्टर बन चुके भगवान, जानिए फिल्मों का कैसा रहा हाल

Published : Jun 27, 2025, 03:30 PM ISTUpdated : Jun 27, 2025, 03:39 PM IST

विष्णु मांचू तेलुगु फिल्म 'कन्नपा' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान शिव का रोल निभाया है। जानिए उन बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में, जो बड़े पर्दे पर भगवान बने। साथ ही उन फिल्मों के नाम और उनका बॉक्स ऑफिस पर हाल भी जानें...

PREV
17

1. अमिताभ बच्चन

किस फिल्म में बने भगवान : गॉड तुस्सी ग्रेट हो

2008 में रिलीज हुई यह फिल्म फ्लॉप रही थी। फिल्म ने सिर्फ 12.51 करोड़ रुपए कमाए थे। रूमी जाफरी निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान का भी अहम् रोल था।

27

2.संजय दत्त

किस फिल्म में भगवान बने : वाह लाइफ तो हो ऐसी

महेश मांजरेकर के निर्देशन वाली इस फिल्म शाहिद कपूर की भी अहम् भूमिका थी। 2005 में रिलीज हुई यह फिल्म सिर्फ 5.84 करोड़ रुपए कमा पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में संजय दत्त यमराज बने थे।

37

3.अजय देवगन

किस फिल्म में भगवान बने : थैंक गॉड

2022 में यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। अजय देवगन इस फिल्म में चित्रगुप्त बने थे। इस फ्लॉप फिल्म ने 34.89 करोड़ रुपए कमाए थे।

47

4.अक्षय कुमार

किस फिल्म में भगवान बने : OMG और OMG 2

'कन्नप्पा' से पहले अक्षय कुमार दो बार भगवान का रोल कर चुके। 2012 में उमेश शुक्ला निर्देशित 'OMG' में अक्षय भगवान कृष्ण बने थे। इस फिल्म ने 81.46 करोड़ कमाए थे और यह हिट रही थी। 2023 में अक्षय अमित राय निर्देशित 'OMG 2' में भगवान शिव के मैसेंजर बने। इस हिट फिल्म ने 150.17 करोड़ रुपए कमाए थे।

57

5. ऋषि कपूर

किस फिल्म में भगवान बने : थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक

2008 में यह फिल्म रिलीज हुई थी और फ्लॉप साबित हुई थी। कुणाल कोहली के निर्देशन वाली इस फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की भी अहम् भूमिका थी। फिल्म की कमाई 21.67 करोड़ रुपए रही थी।

67

6.जीतेंद्र

किस फिल्म में भगवान बने : लव कुश

1997 में यह फिल्म आई थी और जीतेंद्र इसमें भगवान राम के रोल में दिखे थे। वी. मधुसूदन राव के निर्देशन में बनी इस डिजास्टर फिल्म ने 43.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

77

7.दारा सिंह

किस फिल्म में भगवान बने : बजरंगबली

चंद्रकांत गौर के निर्देशन वाली इस फिल्म में दारा सिंह ने हनुमान जी का रोल निभाया था। 1976 में आई इस फिल्म की कमाई के आंकड़े तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि यह हिट रही थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories