Published : Apr 01, 2023, 09:23 AM ISTUpdated : Apr 01, 2023, 09:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क । प्रियंका चोपड़ाऔर निक जोनस NMACC इवेंट में शामिल होने के लिए अमेरिका से मुंबई पहुंचे थे। इसी पार्टी में करन जौहर भी मौजूद थे। जब प्रियंका चोपड़ा और करन जौहर का आमना- सामना हुआ तो दोनों ने एक दूसरे को हग किया ।
ये सब तब हुआ जब कुछ दिनों पहले ही पीसी ने बॉलीवुड पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कथित तौर पर उन्होंने ये बातें करन जौहर के खिलाफ कहीं थीं।
210
बॉलीवुड में बायकॉट करने के बाद प्रियंका ने विदेशी फिल्मों की तरफ रुख किया था । बीते दिनों वे जब मुंबई आई थी तो उन्होंने कई अहम खुलासे करते हुए एक विस्फोटक इंयरव्यु दिया था। शुक्रवार 31 मार्च को पीसी अपने पति निक जोनस के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में शामिल हुईं, यहां उन्हें फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ गुफ्तगू करते देखा गया ।
310
हालांकि प्रियंका ने अपने इंटरव्यु में किसी बॉलीवुड हस्ती का का नाम नहीं लिया था लेकिन कंगना रनौत ने अपने ताजा ट्वीट में कहा था कि ''सब जानते हैं कि करन जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को बैन किया था.''
410
प्रियंका और पति निक जोनास अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ शुक्रवार को भारत आए। उन्होंने शाम को NMACC लॉन्च में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी ।
510
इस इवेंट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मौजूद थे । ये कपल करन जौहर कैम्प का सबसे फेवरेट माना जाता है।
610
एक वीडियो इस समय वयरल हो रहा है जिसमें करन और प्रियंका को गले लगाते और एक-दूसरे से मिलकर पर बातचीत करते हुए देखा जा सकता है ।
710
करन ने निक को गले भी लगाया और कुछ देर तक उनसे बात करते दिखे। वहीं इस दौरान प्रियंका चोपड़ा उनका हाथ पकड़कर बात करते हुए जोर-जोर से हंसती नजर आईं।
810
वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा, "पीसी टू निक:",हां यह वह आदमी ( करन जौहर) है जिसने यह सोचने की हिम्मत की कि वह पीसी का करियर बर्बाद कर सकता है।
910
इस कार्यक्रम में प्रियंका सबसे ग्लैमरस सेलेब्रिटी में शुमार की गईं, उन्होंने शीयर केप के साथ शीयर बेज गाउन पहना था। निक उनके साथ ब्लैक सूट में नजर आए।
1010
बेटी मालती के साथ यह उनकी पहली भारत यात्रा है। प्रियंका की मां डॉक्टर मधु चोपड़ा भी उनके साथ भारत आईं हैं।