Karan Johar ने रणवीर सिंह के बर्थडे पर दिए 5 स्पेशल टाइटल, तीसरा कर देगा हैरान

Published : Jul 06, 2025, 12:43 PM IST
 Ranveer Singh Karan Johar

सार

करन जौहर ने रणवीर सिंह के 40वें जन्मदिन पर हार्ट टचिंग  शेयर की। धूमकेतु, फैशनिस्टा जैसे कई खिताबों से नवाज़ा और बताया कि दीपिका की मुस्कान के लिए रणवीर सिंह क्या कुछ नहीं करते!

Karan Johar Poem For Ranveer Singh :  बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करन जौहर ने एक्टर रणवीर सिंह को उनके 40वें जन्मदिन पर एक पोयम के साथ शुभकामनाएं दीं। इंस्टाग्राम पर करन ने उन्हें "A faithful son, a brother, a husband" कहा, उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी- दीपिका पादुकोण की स्माइल के लिए क्या करते हैं। करन ने रणवीर सिंह को धूमकेतु और फैशनिस्टा सहित कई टाइटल से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रणवीर के पास "गोल्डन हार्ट" है। वहीं  'कुछ कुछ होता है'  के डायरेक्टर ने रणवीर को धूमकेतू बताया है। 

करन जौहर ने रणवीर सिंह के लिए लिखी पोयम 

करन ने रणवीर सिंह को कई उपाधियों से सम्मानित किया, जिसमें धूमकेतु, फैशनिस्टा और लॉर्ड ऑफ ब्लिंग ( The Comet, the Fashionista and the Lord of Bling ) शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रणवीर के पास "heart of gold" है और वह "Kind and warm beyond fame"। करन ने रणवीर की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें अलग-अलग लुक हैं। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं …

देखें करन की ये पोस्ट -

 

 

करन ने  रणवीर के लिए कई क्यूट टाइटल शेयर किए हैं। रणवीर को "फ़ैशनिस्टा" कहते हुए उन्होंने लिखा, "एक बोल्ड और फ़ैशनिस्टा, सिल्कन सूट और सेक्विन स्टैंड, उनकी हर ड्रेस दहाड़ती है, 'उसे परवाह नहीं है!' फिर भी यह शख्स और भी गहराई से प्रकट होता है, उसके भीतर सोने का दिल है, एक बड़ा-से-बड़ा, तेजतर्रार लौ, लेकिन प्रसिद्धि से परे दयालु और वॉर्म । उसकी हंसी  आसमान की तरह घूमती है, उसकी आँखों के पीछे एक नकलची की कला, एक हज़ार आवाज़ें, रंग और तरीके, उसकी एक्टिंग हमें  सरप्राइज कर देती है। 

दीपिका की मुस्कान के लिए रणवीर लगा देते हर एफर्ट 

करन ने कहा कि हालांकि रणवीर एक "क्रेजी प्रिंस" है, लेकिन उसकी "जड़ें बहुत गहरी हैं"। "वह मज़ाक करता है, डांस करता है, उछलता-कूदता है, इस दुनिया में एक मेड प्रिंस की तरह ... फिर भी उसकी जड़ें बहुत गहरी हैं, एक वफ़ादार बेटा, एक भाई, पति, सब एक में। दीपिका की मुस्कान के लिए, माता-पिता के गर्व के लिए, उन दोस्तों के लिए जो जानते हैं कि वह कभी नहीं मुंह नहीं छिपाएगा, वह अपना सब कुछ देता है, अपनी आत्मा, अपनी मुस्कान, वह इतना प्यार और रोशनी अपने साथ रखता है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mardaani 3 की स्टोरी दिल्ली की घटना से इंस्पायर? YRF ने दी सफाई
Dhurandhar 2: इंटरनेट पर आदित्य धर के लिए मीम्म की बाढ़, किस बात की हो रही चर्चा