
संजय दत्त के सितारे बुलंदियों पर हैं। बॉलीवुड ही नहीं, साउथ इंडियन सिनेमा में भी वे अपना मुकाम बना चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फ़िल्में धड़ाधड़ आ रही हैं। लेकिन 2025 में उनके फैन्स को शायद उनके करियर का सबसे बड़ा रोमांच दिखने जा रहा है। वह यह है कि उनकी दो फ़िल्में एक ही तारीख पर रिलीज होने जा रही हैं। खास बात यह है कि ये दोनों फ़िल्में उनकी सबसे महंगी मूवीज में शामिल हैं। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि इनमें एक बॉलीवुड की फिल्म है और दूसरी साउथ इंडिया की है। संभवतः दोनों फिल्मों में वे विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे।
संजय दत्त की दो फ़िल्में 2025 में जिस तारीख पर टकरा रही हैं, वह है 5 दिसंबर। ऐसा पहले नहीं था। लेकिन 6 जुलाई को आई ताजा अपडेट यही इशारा कर रही है। दरअसल, रणवीर सिंह स्टारर एक्शन स्पाय थ्रिलर 'धुरंधर' पहले कथिततौर पर 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने इसकी तारीख को पीछे खिसकाते हुए इसे 5 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला लिया है। संजय दत्त भी इस फिल्म में अहम् भूमिका में होंगे। इधर, संजू बाबा डायरेक्टर मारुति की प्रभास स्टारर 'द राजा साब' में विलेन का रोल कर रहे हैं और इस फिल्म की रिलीज डेट पहले से ही 5 दिसंबर है। यानी संजय दत्त के फैन्स 5 दिसंबर को उनकी दो-दो फ़िल्में सिल्वर स्क्रीन पर देख सकेंगे।
आदित्य धर के निर्देशन में बन रही 'धुरंधर' का निर्माण जियो स्टूडियो के बैनर तले हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की लागत पहले 200 करोड़ रुपए रखी गई थी, जो बढ़ते-बढ़ते 280-300 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर की कंपनी B62 स्टूडियोज भी इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर है। बात 'द राजा साब' के बजट की करें तो प्रभास स्टारर इस फिल्म का निर्माण लगभग 400 करोड़ रुपए में हो रहा है। टी जी विश्व प्रसाद, विवेक कुचीबोतला और ईशान सक्सेना इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाय एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे बनाया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।