
40 साल के हो चुके रणवीर सिंह की फिल्मों का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। खासकर तब, जब किसी फिल्म ने पहले से ही अच्छा-खासा बज बना रखा हो। उनकी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर भी ऐसा ही कुछ है। 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फ़िल्में बना चुके आदित्य धर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और रणवीर पहली बार उनके साथ काम कर रहे हैं। जब से फिल्म का ऐलान हुआ है, तभी से लोग इसकी झलक पाने को बेताब हैं, जो 6 जुलाई को रणवीर के बर्थडे के मौके पर दर्शकों के सामने आने वाली है। लेकिन इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है।
'धुरंधर' रणवीर सिंह की एक्शन स्पाय थ्रिलर फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को मेकर्स 5 दिसंबर 2025 को रिलीज करेंगे। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान होना बाकी है। लेकिन ख़बरों में सूत्रों के हवाले से इस बात का दावा किया जा रहा है। अगर ख़बरों में आ रही जानकारी सही है तो इस फिल्म का क्लैश प्रभास स्टारर मोस्ट अवैटेड फिल्म 'द राजा साब' के साथ होगा, दिसंबर के पहले शुक्रवार यानी 5 दिसंबर को ही रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को आने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने इसे प्री-पोन करने का फैसला लिया है।
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो 'धुरंधर' की 25 दिन की शूटिंग बाकी है, जो सितम्बर तक पूरी हो जाएगी। मेकर्स ने शॉट सेग्मेंट्स को एडिट करना और कतार में लगाना शुरू कर दिया है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम साथ-साथ चल रहा है, अक्टूबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद दिवाली से फिल्म की मार्केटिंग की जाएगी, जो 45 दिन तक चलेगी।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक 6 जुलाई को दोपहर 12:12 बजे रिलीज किया जाएगा। इसका हिंट सुपरस्टार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दिया है। उन्होंने दो तलवारों के क्रॉस वाली इमोजी शेयर कर टाइम मेंशन किया है। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा है, "जियो स्टूडियो और आदित्य धर 'धुरंधर' के एसेट्स से सबको चकित करने वाले हैं। यह रणवीर सिंह के लिए उनके बर्थडे पर परफेक्ट गिफ्ट होगा। फैन्स और मूवी लवर्स को यह बेहद पसंद आने की उम्मीद है।"
बताया जा रहा है कि 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और यामी गौतम जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। रणवीर एक अंडरकवर एजेंट के रूप में दिखेंगे और आर. माधवन अजीत डोवाल की भूमिका निभा रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।