Kareena Kapoor के पास 45 की उम्र में कितनी फ़िल्में? एक बिग बजट मूवी 7 साल से अटकी

Published : Sep 21, 2025, 11:10 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर 45 साल की हो गई हैं। 21 सितम्बर 1980 को मुंबई में पैदा हुईं करीना कपूर साल 2000 से फिल्मों में काम कर रही हैं। डालिए करीना के फ़िल्मी करियर पर और अपकमिंग फिल्मों पर एक नज़र.…

PREV
15
कैसा था करीना कपूर की पहली फिल्म का हाल?

करीना कपूर ने साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया था। जे. पी. दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपए में हुआ था और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह नेट 17.08 करोड़ और दुनियाभर में 35.44 करोड़ रुपए कमा पाई थी। फिल्म का प्रदर्शन एवरेज माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : करीना कपूर क्यों नहीं करतीं हॉलीवुड फ़िल्में? WAVES 2025 में खोला राज

25
करीना कपूर की सबसे कमाऊ फिल्म कौन-सी है?

करीना कपूर की सबसे कमाऊ फिल्म 'बजरंगी भाईजान' है, जो 2015 में रिलीज हुई थी। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के हीरो सलमान खान थे। इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में नेट 320.34 करोड़ और दुनियाभर में ग्रॉस 918.18 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि इस फिल्म का निर्माण लगभग 90 करोड़ रुपए में हुआ था।

35
करीना कपूर ने कितनी 100 करोड़ी फ़िल्में दी हैं?

करीना कपूर ने अपने करियर में अब तक 8 सौ करोड़ी फ़िल्में दी हैं। इनमें बजरंगी भाईजान, सिंघम अगेन, गुड न्यूज, 3 इडियट्स, बॉडीगार्ड, सिंघम रिटर्न्स, रा-वन और गोलमाल 3 शामिल हैं। सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के बाद वे चौथे नंबर पर हैं। दीपिका, कैटरीना और आलिया ने क्रमशः 11, 9 और 8 फ़िल्में इस क्लब में दी हैं।

45
करीना कपूर ने अब तक कितनी फिल्मों में काम किया?

करीना कपूर 25 साल के करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें से 17 हिट रही हैं। बाकी सभी फ्लॉप और एवरेज की कैटेगरी में शामिल हैं। उनकी पिछली फिल्म 'सिंघम अगेन' भारत में 268.35 करोड़ रुपए की कमाई कर उनकी दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी। बावजूद इसके इसका प्रदर्शन एवरेज माना जाता है।

55
करीना कपूर की अपकमिंग फ़िल्में

करीना कपूर के पास अभी 3 फ़िल्में हैं। हालांकि, इनमें से एक 'तख़्त' अनाउंसमेंट के बाद से अटकी हुई है। करन जौहर के निर्देशन वाली इस फिल्म का ऐलान 2018 में हुआ था, जिसका बजट करीब 250 करोड़ रुपए बताया गया है। करीना कपूर मेघना गुलजार के निर्देशन वाली क्राइम ड्रामा 'दायरा' में दिखाई देंगी, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन की भी अहम् भूमिका होगी। इसके अलावा करीना शशांक घोष की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग 2' में भी नज़र आएंगी। फिलहाल करीना के पास यही तीन फ़िल्में, जिनमें से 'दायरा' और 'वीरे दी वेडिंग 2' 2026 तक रिलीज हो सकती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories