सैफ पर हमले के बाद किस पर फूटा करीना कपूर का गुस्सा, कहा- हमें अकेला छोड़ दो

Published : Jan 20, 2025, 05:50 PM IST
Kareena Kapoor Blasted Paparazzi

सार

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना कपूर पैपराजी पर भड़क उठीं। घर की वीडियो लीक होने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई और प्राइवेसी की मांग की।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पिछले दिनों सैफ अली खान पर उनके घर में घुसे शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद वे मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर इतनी परेशान हुईं कि वे पैपराजी के लोगों पर भड़क उठीं। दरअसल, जब से सैफ पर हमला हुआ, तभी से पैपराजी के लोग लगातर उनका, उनके फैमिली मेम्बर्स का, यहां तक कि उनके स्टाफ तक का पीछा कर रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो ऐसा भी देखा, जिसमें उनके और सैफ के घर को कैप्चर किया गया है। करीना को यह नागवार गुजरा और इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पैपराजी को फटकार लगा दी।

करीना कपूर ने शेयर किया वीडियो, लगाई फटकार

करीना कपूर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पैपराजी द्वारा शूट गई वीडियो क्लिप शेयर की। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई घर के अंदर एक बड़ी सी टॉय कार ले जा रहा है। पैपराजी ने वीडियो के ऊपर हाईलाइट करते हुए लिखा है, "तैमूर और जेह के लिए उनके घर में नया खिलौना आया।" करीना ने इसकी आलोचना करते और भड़कते हुए कैप्शन में लिखा, "अब यह बंद करो। रहम करो। भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो।" हालांकि, बाद में करीना यह अपनी पोस्ट डिलीट भी कर दी।

यह भी पढ़ें : Saif Ali Khan Attack: 72 घंटे-500 CCTV-जानें कैसे पकड़ा गया हमलावर?

16 जनवरी से अस्पताल में भर्ती हैं सैफ अली खान

सैफ अली खान 16 जनवरी से अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, 15-16 जनवरी की दरमियानी रात एक घुसपैठिया उनके घर में घुस गया था। बताया जा रहा है कि वह चोरी के इरादे से वहां गया था। लेकिन इस बीच सैफ के साथ उसकी हाथापाई हो गई, जिसमें उसने सैफ पर चाकू से कई बार हमला किया। इससे सैफ की रीढ़ की हड्डी और गर्दन के पास गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें 3 बजे रात में ऑटो-रिक्शा से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे अब ठीक हैं और आजकल में डिस्चार्ज भी हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : Saif Ali Khan को चाकू मारने वाले का नाम, उम्र, पुलिस ने खोले 5 बड़े राज

इधर मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमला करने के आरोपी मोहम्मद शरिफुल इस्लाम शहजादा को अरेस्ट कर लिया है, जो बांग्लादेश का रहने वाला है। पुलिस की मानें तो 30 साल के मोहम्मद शरिफुल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Honey Singh के पास कितने पैसे? कहां से करते हैं कमाई और कितनी है सैलरी?
SRK की बेटी को किसने रुलाया, लीड रोल छोड़िए सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए किया रिजेक्ट?