शादी के बंधन में बंधा कपूर खानदान का ये बेटा, वेडिंग से गायब करीना-रणबीर

Published : Jan 14, 2025, 08:11 AM IST
kareena kapoor brother aadar jain alekha advani dreamy wedding in goa

सार

करीना कपूर के कजिन आदर जैन ने आलेखा आडवाणी से गोवा में शादी रचाई। करीना-रणबीर कपूर शादी में नजर नहीं आए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान में एक बार फिर शहनाई बजी है। बता दें कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) का कजिन भाई यानी उनकी बुआ रीमा जैन (Rima Jain) का बेटा आदर जैन (Aadar Jain) शादी के बंधन में बंध गया है। आदर ने अपनी मंगेतर आलेखा आडवाणी (Alekha Advani) से शादी कर ली है। कपल की शादी गोवा में हुई और इसमें पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ। हालांकि, करीना-रणबीर कपूर पूरी शादी में कहीं नजर नहीं आए। शादी की फोटोज सामने आई हैं। इस देखकर कहा जा सकता है कि आदर-आलेखा ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है।

कब हुई आदर जैन-आलेखा आडवाणी की शादी

आपको बता दें कि आदर जैन-आलेखा आडवाणी 12 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने मुंबई छोड़ गोवा में शादी की। कपल की व्हाइट वेडिंग एक प्राइवेट सेरेमनी रही। इसमें सिर्फ परिवारवाले और कुछ करीबी शामिल हुए। हालांकि, पूरी शादी में न करीना कपूर और न ही रणबीर कपूर की फैमिली नजर आई। इस मौके पर करिश्मा कपूर, नीतू सिंह, रीमा जैन, अरमान जैन, नताशा नंदा सहित अन्य फैमिली मेंबर्स दिखे। शादी के फंक्शन गोवा में समुंदर किनारे हुए। इस मौके दूल्हा बने आदर जैन ने ग्रे कलर का सूट कैरी किया था। वहीं, दुल्हन आलेखा आडवाणी ने ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर की ज्वैलरी स्टाइल की थी। दोनों ने शादी के बाद एक-दूसरे को किस किया। शादी के कुछ इनसाइड फोटोज भी सामने आई।

आदर जैन ने समुंदर किनारे किया था आलेखा को प्रपोज

आपको बता दें कि आदर जैन, आलेखा आडवाणी को सितंबर 2024 में समुंदर किनारे प्रपोज किया था। वहीं, कपल की रोका सेरेमनी नवंबर 2024 में हुई थी। इस मौके पर भी पूरा कपूर खानदान इकट्ठा हुआ था। आपको बता दें कि आलेखा से पहले आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

ये भी पढ़ें...

2025 में नहीं आएगी इन 7 स्टार की कोई फिल्म, लिस्ट में SRK-ऐश्वर्या भी

बिना मेकअप ऐसी दिखतीं हैं 20+ ये 8 हसीनाएं, एक को नहीं पहचान पाएगा कोई

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी
6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss