
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर के नाम को लेकर विवाद कई सालों से चलता चला आ रहा है। वहीं एक बार करीना ने खुलासा किया था कि जब शुरुआत में तैमूर को ट्रोल किया गया था, तब वो फूट-फूट कर रोने लगी थीं।
करीना ने क्यों रखा था बेटे का नाम तैमूर
करीना ने इस बारे में बात करते गुए कहा, 'तैमूर नाम रखने के पीछे एक खास वजह थी। सैफ के एक दोस्त थे, जिनके साथ वो बचपन से बड़े हुए हैं। उनका नाम तैमूर था और सैफ उन्हें और उनके नाम दोनों को बहुत पसंद करते थे। इस वजह से सैफ कहते थे कि 'अगर मेरा बेटा हुआ, तो मैं उसका नाम तैमूर रख दूंगा। उन्होंने यह फैसला इस लिए लिया था क्योंकि वो अपने बेटे को अपना दोस्त बनाना चाहते थे। इस नाम का और किसी भी चीज से कोई लेना-देना नहीं है। जब मैंने देखा कि मेरे बेटे की वजह से लोग हमे बुरा-भला कह रहे हैं तो मैं मुझे बहुत खराब लगा। मैं सदमे में चली गई और खूब रोने लगी। मुझे अभी तक यह समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ था। हम किसी को भी ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। मैं बच यही चाहती हूं कि किसी भी इंसान को ऐसी चीजों से गुजरना ना पड़े।'
सैफ-करीना के बीच है 10 साल का अंतर
आपको बता दें 1991 में जब सैफ अली खान 21 साल के थे, तब उन्होंने 34 साल की अमृता सिंह से शादी की थी। सैफ और अमृता के दो बच्चे हैं - सारा और इब्राहिम। 2004 में सैफ अली खान और अमृता सिंह ने तलाक ले लिया था। इसके बाद सैफ ने करीना से दूसरी शादी की। दोनों के बीच 10 साल का अंतर है। इस शादी से कपल के 2 बेटे हैं, जिसका नाम तैमूर-जेह है।
और पढ़ें..
'जिसने रेप किया..' कौन है यह शख्स, जो सैफ-करीना के बेटे तैमूर के नाम पर भड़का
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।