Karishma Kapoor को तलाक के बाद संजय कपूर से कितने करोड़ रुपए मिले थे? बच्चों को हर माह मिलता था इतना पैसा

Published : Jun 13, 2025, 01:14 PM IST

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के दुखद निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट और बिजनेस की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। करिश्मा और संजय का 2016 में तलाक हो चुका था और अच्छी खासी एलिमनी रकम पर यह तलाक सेटल हुआ था। जानिए करिश्मा को तलाक के बाद क्या मिला था...

PREV
16

कब हुआ था करिश्मा कपूर-संजय कपूर का तलाक?

2003 में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और बिजनेसमैन संजय कपूर शादी के बंधन में बंधे और 2016 में विवादों से घिरा कपल का रिश्ता तलाक पर ख़त्म हो गया।

26

तलाक के बाद किसे मिली करिश्मा-संजय के बच्चों की कस्टडी?

तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी संजय कपूर को ना मिलकर करिश्मा कपूर को मिली थी। इसके बाद से वे सिंगल मदर के तौर पर उनका पालन-पोषण कर रही हैं।

36

करिश्मा कपूर को एलिमनी के तौर पर क्या मिला था?

रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक के बाद संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को एक आलीशान बंगला दिया था। इसके अलावा संजय ने दोनों बच्चों के नाम पर 14 करोड़ रुपए के बॉन्ड भी खरीदे थे।

46

बच्चों की परवरिश के लिए करिश्मा कपूर को हर महीने मिलता था पैसा?

बताया जाता है कि 14 करोड़ के बॉन्ड के अलावा संजय कपूर हर महीने अपने बच्चों की परवरिश के लिए पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर को 10 लाख रुपए महीना दिया करते थे।

56

बच्चों के लिए ट्रस्ट फंड बनाने को भी तैयार हुए थे संजय कपूर

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को एलिमनी के तौर पर 70 करोड़ रुपए दिए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने बच्चों के लिए बड़ा ट्रस्ट फंड बनाने पर भी सहमति जताई थी।

66

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के कितने बच्चे?

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं। उनकी 20 साल की बेटी समायरा का जन्म 11 मार्च 2005 को हुआ था। उनका बेटा कियान 14 साल का है, जो 12 मार्च 2011 को हुआ था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories