- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Karishma Kapoor Vs Sanjay Kapoor: करिश्मा कपूर से कितने अमीर थे उनके Ex संजय कपूर, जानिए नेट वर्थ
Karishma Kapoor Vs Sanjay Kapoor: करिश्मा कपूर से कितने अमीर थे उनके Ex संजय कपूर, जानिए नेट वर्थ
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर नहीं रहे। 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ। करिश्मा और संजय का रिश्ता सिर्फ 13 साल चला और फिर उनका तलाक हो गया। जानिए दोनों के रिश्ते और नेट वर्थ के बारे में...

करिश्मा कपूर ने 29 सितम्बर 2003 को उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी। संजय उस वक्त सिक्स्ट इंडिया के सीईओ थे। यह हाई प्रोफाइल सिख वेडिंग मुंबई में करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर के घर कृष्णा राज बंग्लो में हुई थी।
करिश्मा और संजय के दो बच्चे हुए। उनकी बेटी का नाम समायरा कपूर है, जिसका जन्म 11 मार्च 2005 को हुआ। बेटे का जन्म 12 मार्च 2011 को हुआ, जिसका नाम उन्होंने कियान रखा। 2014 में कपल ने तलाक की अर्जी लगाई और 2016 में इसे कोर्ट की मंजूरी मिल गई।
तलाक के बाद भी करिश्मा और संजय के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। 2016 में एक्ट्रेस ने संजय और उनकी मां के खिलाफ मारपीट, दहेज़ प्रताड़ना केस केस किया। उन्होंने संजय पर अन्य महिला के साथ संबंध होने का आरोप भी लगाया। करिश्मा ने तो यह आरोप तक लगाया था कि हनीमून पर संजय ने उन पर अपने दोस्तों के साथ सोने का दबाव बनाया था। इसके अलावा एक बार जब प्रेग्नेंसी में उन्हें ड्रेस फिट नहीं आ रही थी तो संजय ने अपनी मां को उन्हें थप्पड़ मारने के लिए भी कहा था।
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की संपत्ति के बारे में बात करें तो इसमें बड़ा अंतर था। संजय के पास इतनी संपत्ति थी कि करिश्मा कपूर उनके आसपास भी नहीं थीं। कम से कम इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी तो यही कहानी बयां करती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर के पास लगभग 12,450 करोड़ करोड़ रुपए की संपत्ति थी। वहीं करिश्मा कपूर की संपत्ति लगभग 87 करोड़ रुपए बताई जाती है। इस हिसाब से देखें तो संजय करिश्मा से 50-100 नहीं, लेकिन 147 गुना से भी ज्यादा अमीर थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

