Published : Jun 25, 2025, 06:00 AM ISTUpdated : Jun 25, 2025, 09:35 AM IST
Karisma Kapoor Rejected Films: करिश्मा कपूर 51 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1974 में मुंबई में हुआ था। करिश्मा ने यूं तो कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन कुछ सुपरहिट फिल्में ऐसी भी जो उन्होंने रिजेक्ट की। आइए, जानते हैं इनके बारे में।
बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर 51 साल की हो गई हैं। करिश्मा अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब सिल्वर स्क्रीन पर उनका ही जलवा देखने मिलता था। उन्होंने कुछ हिट फिल्में रिजेक्ट भी की, जिनके बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
28
1. शाहरुख खान की फिल्म अशोका के लिए पहली पसंद करिश्मा कपूर थी, लेकिन उन्होंने ऑफर रिजेक्ट कर दिया था। फिर फिल्म में करीना कपूर ने काम किया। फिल्म ठीकठाक रही।
38
2. फिल्म करन अर्जुन में ममता कुलकर्णी वाला रोल पहले करिश्मा कपूर को ऑफर हुआ था लेकिन उन्हें रोल में दम नहीं दिखा और उन्होंने काम करने से मना कर दिया। फिल्म सुपरहिट रही।
3. ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी वाला रोल पहले करिश्मा को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इसे करने से साफ मना कर दिया। वे सेकंड लीड रोल करने के मूड में नहीं थी।
58
4. श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म जुदाई भी सुपरहिट रही। इस मूवी में उर्मिला वाले किरदार के लिए पहले करिश्मा कपूर को अप्रोच किया गया था। हालांकि, डेट्स प्रॉब्लम की वजह से उन्होंने फिल्म नहीं की।
68
5. बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना की डेब्यू फिल्म बरसात सुपरहिट रही। हालांकि, फिल्म के लिए पहले करिश्मा कपूर को अप्रोच किया गया था। वे न्यू कमर बॉबी के साथ काम करने को तैयार नहीं हुई और ऑफर रिजेक्ट कर दिया।
78
6. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी में तब्बू की जगह पहले करिश्मा कपूर को कास्ट किया गया था। उन्होंने एक सीन शूट करने के बाद फिल्म करने से मान कर दिया था। अब फिल्म का तीसरा पार्ट आ रहा है।
88
7. आमिर खान-अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म इश्क में जूही चावला वाले रोल के लिए पहले करिश्मा कपूर को अप्रोच किया था। हालांकि, किसी कारण से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।