Published : Jun 24, 2025, 12:40 PM ISTUpdated : Jun 24, 2025, 12:41 PM IST
Genelia Dsouza Highest Grossing Films: हालिय रिलीज फिल्म सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। बता दें कि ये फिल्म जेनेलिया डिसूजा की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। आइए, जानते हैं जेनेलिया की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों के बारे में...
1. जेनेलिया डिसूजा की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड खास नहीं रहा है। हालांकि, फिल्म सितारे जमीन पर उनकी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई हैं। मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 66.65 करोड़ कमाए हैं।
28
2. जेनेलिया डिसूजा की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म जाने तू या जाने ना हैं। इमरान खान के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55.36 करोड़ का बिजनेस किया था।
38
3. फिल्म फोर्स जेनेलिया डिसूजा की तीसरी सबसे कमाऊ मूवी है। जॉन अब्राहम के साथ वाली इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 27.16 करोड़ का कारोबार किया था।