Aamir Khan की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में पहुंची 'सितारे ज़मीन पर', इस नं. पर जमाया कब्ज़ा

Published : Jun 24, 2025, 12:10 PM IST

'सितारे ज़मीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आमिर खान की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म ने खुद के प्रीक्वल 'तारे ज़मीन पर' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' को पीछे छोड़ दिया है। ये हैं आमिर की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में....

PREV
110

1.दंगल (2016)

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में नेट 387.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म में आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका थी।

210

2.पीके (2014)

राजकुमार हिरानी के निर्देशन वाली यह फिल्म भी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म ने भारतमें नेट 340.8 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। आमिर के अलावा फिल्म में अनुष्का शर्मा, सौरभ शुक्ला, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत की भी अहम् भूमिका थी।

310

3.धूम 3 (2013)

विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित इस फिल्म ने भारत में 284.27 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में आमिर खान के अलावा अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।

410

4. 3 इडियट्स (2009)

आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों वाली इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में नेट 202.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

510

5.ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां (2018)

भारत में नेट 151.19 करोड़ कमाने के बावजूद फ्लॉप रही इस फिल्म में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख का भी अहम् रोल था। फिल्म का डायरेक्शन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था।

610

6.ग़जनी (2008)

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगडॉस ने किया था। भारत में 114 करोड़ रुपए की नेट कमाई करने वाली इस फिल्म में आमिर खान के अलावा असिन, जिया खान और प्रदीप रावत की अहम् भूमिका थी।

710

7.तलाश : द आंसर लाइज विदइन (2012)

रीमा कागती के निर्देशन वाली यह फिल्म सेमी हिट रही थी। फिल्म ने भारत में नेट 93.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर, रानी मुखर्जी और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका थी।

810

8.सितारे ज़मीन पर (2025)

आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चार दिन में लगभग 66.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया डिसूजा और गुरपाल सिंह जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।

910

9.सीक्रेट सुपरस्टार (2017)

अद्वैत चंदन ने इस हिट फिल्म का डायरेक्शन किया था। फिल्म में आमिर खान के अलावा ज़ायरा वसीम, मेहर विज और राज अर्जुन जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। इस मूवी की भारत में नेट कमाई 63.40 करोड़ रुपए रही थी।

1010

10. तारे ज़मीन पर (2007)

आमिर खान और अमोल गुप्ते के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भारत में नेट 61.83 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिट फिल्म में आमिर खान के अलावा दर्शील सफारी, टिस्का चोपड़ा और विपिन शर्मा की अहम् भूमिका थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories