
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें लंदन में पोलो खेलते दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और फिर इस वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब उनके निधन से पहले उनके आखिरी शब्द का खुलासा हुआ है।
वहीं टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, पोलो मैच में मौजूद लोगों ने संजय को यह कहते हुए सुना कि मैंने कुछ निगल लिया है। इससे कई लोगों को लगा कि उसने कोई कीड़ा निगल लिया है। बाद में, रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उसने एक मधुमक्खी निगल ली थी। उसके दोस्त और बिजनेस एसोसिएट सुहेल सेठ ने एएनआई को बताया कि 'इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान एक मधुमक्खी निगलने के बाद, संजय को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। हालांकि, अभी तक इस चीज पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
संजय के ससुर और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा, 'पोस्टमॉर्टम अभी चल रहा है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा।' रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उनकी अमेरिकी नागरिकता के कारण कानूनी औपचारिकताओं के कारण अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है। आपको बता दें लंदन में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन की साल 2003 में करिश्मा से शादी हुई थी। हालांकि, साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं। संजय, करिश्मा के एक्स हसबैंड होने के साथ-साथ बड़े बिजनेसमैन, पोलो प्लेयर और ब्रिटेन के राजकुमार विलियम के करीबी दोस्त थे। संजय अपने पीछे 10,300 करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।