करिश्मा कपूर के बच्चों ने संजय की 30,000 Cr की संपत्ति में मांगी हिस्सेदारी, सौतेली मां पर लगाया ठगी का आरोप

Published : Sep 09, 2025, 03:26 PM ISTUpdated : Sep 09, 2025, 03:37 PM IST
karisma kapoor

सार

करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्से के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। सौतेली मां प्रिया कपूर पर वसीयत में जालसाजी का आरोप, मार्च 2025 की विल को फर्जी बताया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का अचानक जून 2025 में निधन हो गया था। ऐसे में अब करिश्मा कपूर के बेटे कियान और बेटी समायरा ने सौतेली मां प्रिया कपूर पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अर्जी दाखिल करते हुए 21 मार्च 2025 की वसीयत को संदिग्ध, और फर्जी बताया है।

क्या है पूरा मामला ?

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा के बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर, जो संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं, ने संपत्ति पर पूरा कंट्रोल करने के लिए उनकी वसीयत में जालसाजी की है। ऐसे में अब वो अपने पिता की संपत्ति में भी हिस्सा मांग रहे हैं। बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां ने अपने दो सहयोगियों, दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा के साथ मिलकर, वसीयत को 30 जुलाई, 2025 को एक पारिवारिक बैठक में पेश करने से पहले सात हफ्तों से ज्यादा समय तक रोके रखने की साजिश रची है।

करिश्मा के बच्चों ने अदालत से आग्रह किया है कि उनके पिता की संपत्ति के बंटवारे का आदेश दिया जाए, जिसमें प्रत्येक को 20-20 प्रतिशत का हिस्सा मिले। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी में विवाद सुलझने तक सभी संपत्तियों को फ्रीज करने की भी मांग की है। आपको बता दें इससे पहले संजय की मां और बहन ने भी प्रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। संजय की मां ने खुलासा करते हुए कहा था कि उनसे डॉक्यूमेंट्स पर जबरदस्ती साइन कराया गया। 

ये भी पढ़ें..

कार्तिक आर्यन इन 6 फिल्मों से BO पर करेंगे राज, जानें 2025 में रिलीज होंगी कितनी

कब और कैसे हुआ था संजय कपूर का निधन

संजय कपूर का 12 जून, 2025 को यूके में पोलो खेलते समय मधुमक्खी निगलने के कारण निधन हो गया था। संजय कपूर, सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। इस कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग भारत के साथ-साथ चीन, मैक्सिको, सर्बिया और अमेरिका में है। सोना कॉमस्टार की स्थापना उनके पिता सुरिंदर कपूर ने साल 1997 में की थी। संजय कपूर अपने पीछे पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और बेटे अजरियस कपूर को छोड़ गए हैं। इससे पहले संजय ने करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम- समायरा और कियान राज कपूर है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mumbai BMC Elections 2026: अक्षय से लड़की ने मांगी कर्ज चुकाने मदद, जानें फिर क्या हुआ
Indian Army Day: भारतीय सेना का शौर्य दिखाती 6 धुरंधर फिल्में, आज भी दर्शकों की फेवरेट