
Karisma Kapoor-Sanjay Kapoor Property Dispute:: करिश्मा कपूर इन दिनों पूर्व पति संजय कपूर के संपत्ति विवाद की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने और उनके बच्चों ने कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगा है। करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने इसे लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और दावा किया है कि संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने वसीयत से उनका नाम काट दिया है। इस बीच एक चौंकाना वाला खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार करिश्मा अपने बच्चों के साथ विदेश में सेटल होने की प्लानिंग कर रही थीं और संजय कपूर इसमें उनकी मदद कर रहे थे।
न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, दिवंगत संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बीच हुई एक व्हाट्सऐप चैट दिल्ली हाईकोर्ट में सबूत के तौर पर पेश की गई है। इस चैट के अनुसार, संजय कपूर करिश्मा और उनके दोनों बच्चों को पुर्तगाली नागरिकता दिलाने में मदद कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक़, संजय करिश्मा से कह रहे थे कि उन्हें भारत कीई नागरिकता छोड़कर पुर्तगाल का पासपोर्ट ले लेना चाहिए। क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। बताया जा रहा है कि कोर्ट इन सबूतों की जांच करेगा, जिसके आधार पर केस आगे बड़ेगा।
इसे भी पढ़ें : कौन है संजय कपूर का यह करीबी, जो प्रॉपर्टी विवाद के बीच करिश्मा कपूर के बच्चों के सपोर्ट में उतरा
संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने करिश्मा और उनके दोनों बच्चों को नोटिस जारी किया है, जो संपत्ति में हिस्सा मांग रहे हैं। जस्टिस ज्योति सिंह ने डिफेंस को दो हफ्ते के अंदर लिखित बयान सबमिट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, संजय कपूर ने 1900 करोड़ रुपए की संपत्ति अपने बच्चों के नाम की थी। लेकिन अब करिश्मा कपूर ने आरोप लगाया है कि उनके एक्स पति की तीसरी बीवी प्रिया सचदेव कपूर ने वसीयत में हेराफेरी कर इसे अपने कब्जे में ले लिया है। दूसरी ओर संजय कपूर की मां रानी कपूर भी प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी के लिए कोर्ट में केस लड़ रही हैं। बता दें कि बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को 53 साल की उम्र में निधन हो गया। करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थीं, जिनसे उनकी 2003 में शादी हुई और 2016 में उनका तलाक हो गया। 2017 में संजय की शादी प्रिया सचदेव से हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।