कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 3 का किया ऐलान, हॉरर वीडियो के साथ बताई रिलीज़ की तारीख

Published : Mar 01, 2023, 09:54 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । कार्तिक आर्यन ने अपनी भूल भुलैया सीरीज़ की नेक्सट सीक्वल का ऐलान कर दिया है। भूल भुलैया 3 अगले साल ( 2024) में दिवाली पर रिलीज़ होगी । इसमें कार्तिक आर्यन को रूह बाबा के किरदार में देखा जाएगा। 

PREV
17
दिवाली 2024 में रिलीज़ होगी भूल भुलैया 3

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 2024 में रिलीज़ होगी, एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है। 

27
कार्तिक आर्यन ने किया ऐलान

एक्टर कार्तिक आर्यन रूह बाबा के रूप में अपने किरदार को फिर से पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं।  बुधवार को, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक अनाउंसमेंट पोस्ट शेयर किया है । 

37
फेमस डायलॉग के साथ शेयर की शॉर्ट क्लिप

कार्तिक ने भूल भुलैया 2 से अपने पॉप्युलर डायलॉग वाला एक शॉर्ट क्लिप भी अटैच किया है। ये बॉक्स ऑफिस पर ये डायलॉग सुपरहिट रहा था। यह फिल्म 2024 की दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

47
वीरान हवेली से ही आगे बढ़ेगी कहानी

कार्तिक आर्यन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें भवानीगढ़ की वीरान हवेली को दिखाया गया है, जिसमें भूल भुलैया 2 की कहानी आगे बढ़ती है। वीडियो में कार्तिक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “क्या लगा कहानी खत्म हो गई है? दरवाजाजे तो बंद होते ही है ताकि एक दिन फिर से खुल सके।

57
रूह बाबा रिटर्न्स दिवाली 2024

वीडियो में कार्तिक ने रूह बाबा के रूप में कपड़े पहने हैं और वह अमी जे तोमर गाते हैं। वह पिछली कहानी से अपने डायलॉग को रिपीट करते हुए कहते हैं, "मैं आत्मा से सिर्फ बात ही नहीं करता, आत्मा में मेरी अंदर आ भी जाती है।" डरावना वीडियो शेयर करते हुए, कार्तिक ने लिखा, "रूह बाबा रिटर्न्स दिवाली 2024।" 

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें -  

https://www.instagram.com/reel/CpP377QjKSa/?utm_source=ig_embed&ig_rid=58fdc87b-9797-46ab-a5db-36a52b79d846

67
दुनिया भर में की बंपर कमाई

भूल भुलैया 2 को अनीस बज़्मी ने डायरेक्ट किया था। इसे टी-सीरीज़ और सिने 1 स्टूडियो द्वारा फायनेंस किया गया था। दुनिया भर में इस मूवी ने 230.75 करोड़ का बिजनेस किया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories