
Karwa Chauth 2025: आज यानि 10 अक्टूबर को भारत में करवाचौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व का बॉलीवुड फिल्मों में नहीं मायानगरी की सेलेब्रिटी में भी बहुत क्रेज है। हर साल की तरह इस वर्ष भी बॉलीवुड डीवा करवाचौथ की शाम के लिए सोलह ऋंगार किए दिखाई दी हैं। यहां हम टॉप हीरोइन का लुक शेयर कर रहे हैं।
करवाचौथ के मौक पर शिल्पा शेट्टी, नताशा दलाल और मीरा कपूर ने हाथों में मेंहदी लगाकर अपना लुक पैपराजी को दिखाया है। अनिल कपूर के घर सेलेब्रिटी का जुटना शुरु हो गया है, हर साल की तरह शिल्पा शेट्टी यहां पूजा के लिए पहुंची है। वहीं इस घर में नताशा दलाल भी नजर आई है।
ये भी पढ़ें-
Akshay, Aamir khan और मिथुन की नजर में क्या सक्सेस का सबसे बड़ा राज, इसी वजह से बने सुपरस्टार
शिल्पा शेट्टी ने दोस्तों के साथ मनाया करवाचौथ
शिल्पा शेट्टी भी करवाचौथ का त्यौहार बेहद धूमधाम से मनाती हैं। हर बार की तरह इस बार भी इस त्यौहार को सेलीब्रेट करने के लिए अनिल कपूर के घर पहुंची। पारंपरिक परिधान में सजधजकर हाथों में पूजा की थाल लेकर वे स्माइल करती हुई दिखाई दीं।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने करवाचौथ 2025 के लिए लाल जोड़े का ऑप्शन चुना था। उन्होंने पैपराजी को खुलकर पोज दिए।
वरुण धवन की पत्नी नताश दलाल भी करवाचौथ मनाने के लिए अनिल कपूर के घर पहुंची हैं। वे अपने दोस्तों के साथ हंसती-खिलखिलाती हुई नजर आईं। नताशा ने पारंपरिक लुक में खुद को प्रेजेंट किया था।
ये भी पढ़ें-
बीफ बिरयानी और ध्वज प्रणाम ने अटकाई ये फिल्म? CBFC चाहती है 15 जगह बदलाव
रवीन टंडन भी करवाचौथ के लिए पारंपरिक साड़ी के साथ खूबसूरत लुक में दिखाई दीं। इस मौके के लिए उन्होंने यलो सा़डी, ब्लाउज पहना था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।