वो स्टार किड, जो डेब्यू से पहले फंसा विवादों में, करियर हुआ चौपट, 3 फिल्में की तीनों महाडिजास्टर

Published : May 24, 2025, 06:00 AM IST

Sooraj Pancholi Bollywood Career: बॉलीवुड में कई स्टार किड्स हैं, जिन्होंने अच्छा खासा नाम और पैसा कमाया। वहीं, एक स्टार किड ऐसा भी है जो डेब्यू से पहले ही विवादों में फंसा और उसका फिल्मी करियर चौपट हो गया। आइए, जानते हैं कौन है ये…

PREV
17

हम यहां बात कर रहे हैं हालिया रिलीज फिल्म केसरी वीर के एक्टर सूरज पंचोली की। सालों बाद उन्हें स्क्रीन पर देखा गया। बात उनके फिल्मी करियर की करें वो महाफ्लाप रहा। दरअसल वे जिया खान सुसाइड केस में ऐसे फंसे कि पूरा करियर चौपट हो गया।

27

बता दें कि 34 साल के सूरज पंचोली आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे है। उन्होंने अपने अभी तक के करियर में महज 3 फिल्मों में काम किया।

37

सूरज पंचोली ने 2015 में रोमांटिक एक्शन फिल्म हीरो से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ने बनाई थी। फिल्म फ्लॉप रही थी। इस मूवी के लिए सूरज को बेस्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

47

2019 में आई फिल्म सेटेलाइट शंकर में सूरज पंचोली नजर आए। इस एक्शन फिल्म में साउथ एक्ट्रेस मेघना प्रकाश लीड रोल में थी। हालांकि, ये फिल्म कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला।

57

2021 में सूरज पंचोली फिल्म टाइम टू डांस फिल्म में नजर आए। इस फिल्म में सूरज के साथ कैटरीना कैफ की बहन इलाबेल लीड रोल में थी। फिल्म महाडिजास्टर साबित हुई।

67

सूरज पंचोली हाल ही में रिलीज फिल्म केसरी वीर में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में उनके साथ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा हैं। इस ऐतिहासिक एक्शन का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है।

77

सूरज पंचोली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो जिया खान सुसाइड में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वे करीब 22 दिन तक जेल में रहे थे। सूरज पर आरोप था उन्होंने जिया को सुसाइड करने के लिए उकसाया था, जब वे दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि, सूरज ने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था। हाालंकि, कुछ साल पहले सूरज को सभी आरोपों से बरी किया जा चुका है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories