- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Sunny Deol-राजकुमार संतोषी ने साथ दी 3 ब्लॉकबस्टर, तीनों के साउथ में बने रीमेक
Sunny Deol-राजकुमार संतोषी ने साथ दी 3 ब्लॉकबस्टर, तीनों के साउथ में बने रीमेक
Sunny Deol-Rajkumar Santoshi Films: सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी अपनी फिल्म लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में हैं। मूवी इसी साल अक्टूबर-नवंबर में रिलीज हो सकती हैं। इसी बीच आपको दोनों की साथ वाली 3 फिल्मों के बारे में बताते हैं।

लंबे समय बाद सनी देओल, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ फिल्म लाहौर 1947 में काम कर रहे हैं। इसके पहले दोनों 3 फिल्मों में और ये तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।
सबसे पहले सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी फिल्म घायल में साथ नजर आए। 1990 में आई इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गदर मचाया था।
फिल्म घायल को डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने 2.50 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 20 करोड़ कमाए थे। इस फिल्म ने लिए सनी देओल को पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था।
सनी देओल की फिल्म घायल के ब्लॉकबस्टर होते ही इसके साउथ में 3 रीमेक बने। 1992 में तमिल में भारतन, 1998 में तेलुगु में गम्यम और 1999 में कन्नड़ में विश्वा नाम से रीमेक बने।
1993 में सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी फिल्म दामिनी में साथ नजर आए। ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही। 2 करोड़ बजट वाली इस फिल्म ने 11.40 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म दामिनी के लिए भी सनी देओल को नेशन अवॉर्ड मिला। फिल्म को उड़िया में नारी नुहने तू नारायणी, तमिल में प्रियंका, तेलुगु में उर्मिला, बांग्लादेश में सॉटयेर बिजॉय के नाम से रीमेक बनाया गया।
1996 में राजकुमार संतोषी और सनी देओल की फिल्म घातक आई। ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही। 6.2 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 32.7 करोड़ का कलेक्शन किया था।
सनी देओल की फिल्म घातक का साउथ में रीमेक बनाया गया। 2004 में आपथुडु नाम से फिल्म बनी, जिसमें राजशेखर और अंजला जवेरी लीड रोल में थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

