DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार

दलेर मेहंदी विवाद में अब ‘नदिया के पार’ फेम साधना सिंह की एंट्री हुई है। सिंगर के साथ हुए बर्ताव पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह सब देखकर वह रातभर सो नहीं सकीं। मंत्री सुबोध उनियाल पर भी निशाना साधा।

Share this Video

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले पर फिल्म ‘नदिया के पार’ में गुंजा का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री साधना सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर मंच पर दलेर मेहंदी के साथ हुए बर्ताव पर सवाल उठाए। साधना सिंह के मुताबिक, यह घटना देखने के बाद वह रातभर सो नहीं सकीं। उन्होंने उत्तराखंड सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल की ओर इशारा करते हुए इसे बदतमीजी बताया। सुनिए, दलेर मेहंदी विवाद पर साधना सिंह ने क्या कहा।

Related Video