दीपिका पादुकोण के 8 हीरो, कितने रहे उनके लिए लकी और कितने अनलकी?
Deepika Padukone Lucky And Unlucky Heros: दीपिका पादुकोण को हाल ही में डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म से आउट किया गया। इसी बीच आपको दीपिका के उन हीरोज के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनके लकी और अनलकी रहे।

1. दीपिका पादुकोण ने सैफ अली खान के साथ लव आजकल, कॉकलेट, रेस 2 जैसी फिल्मों में काम किया। ये तीनों ही फिल्मों हिट रही। सैफ, दीपिका के लिए लकी रहे।
2. दीपिका पादुकोण के लिए शाहरुख खान सबसे लकी हीरो रहे। दोनों ने जब-जब साथ फिल्मों में काम किया मूवी हिट रही। दोनों ने ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस, जवान, पठान जैसी फिल्में की।
3. दीपिका पादुकोण के लिए अक्षय कुमार ज्यादा लकी नहीं रहे। दोनों ने चांदनी चौक टू चाइना, देसी ब्वायज, हाउसफुल में साथ काम किया। हाउसफुल को छोड़ कोई भी फिल्म हिट नहीं रही।
4. ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर में साथ काम किया। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई।
5. रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण ने बचना ए हसीनों, ये जवानी है दीवानी, तमाशा जैसी फिल्में की। दोनों की साथ वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ही रही।
6. दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर सिंह लकी रहे। दोनों ने राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम किया। ये तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही।
7. दीपिका पादुकोण ने नील नितिन मुकेश के साथ एक फिल्म लफंगे परिंदे में काम किया। ये फिल्म महाडिजास्टर साबित हुई।
8. दीपिका पादुकोण और प्रभास एक फिल्म कल्कि 2898 एडी में साथ नजर आए। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

