Kartik Aaryan New Films: कार्तिक आर्यन के लिए 2027 बेहद खास होने वाला है। नागों की दुनिया से लेकर रोमांटिक म्यूजिकल और रियल स्टोरी तक, एक्टर चार अलग-अलग फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर लौटेंगे।
कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए 2027 किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। एक्टर अगले साल एक-दो नहीं, बल्कि चार अलग-अलग फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि हर फिल्म में उनका अंदाज और कहानी का जॉनर अलग होगा। कहीं वह नागों की रहस्यमयी दुनिया में नजर आएंगे, तो कहीं रोमांस, स्पोर्ट्स ड्रामा और एविएशन की रोमांचक कहानी का हिस्सा बनेंगे। इन फिल्मों की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं कार्तिक की इन चार फिल्मों की पूरी डिटेल।
1.नागजिला : नागलोक का पहला कांड (Naagzilla - Naag Lok Ka Pehla Kaand)
कार्तिक आर्यन की 2027 की पहली रिलीज 'नागजिला: नाग लोक का पहला कांड' होगी। फिल्म 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में आने वाली है। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही इस फैंटेसी कॉमेडी में कार्तिक के साथ प्रीति मुखुंदन और रवि किशन भी नजर आएंगे। फिल्म में कार्तिक एक ऐसे किरदार में दिखेंगे, जो नागों की दुनिया से जुड़ा है। यानी इस बार एक्टर की कहानी में रोमांस और कॉमेडी के साथ फैंटेसी का तड़का भी लगेगा।
2.कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की अनटाइटल्ड फिल्म (Kartik Aaryan-Sreeleela Movie)
कार्तिक की दूसरी फिल्म 30 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल इसका टाइटल सामने नहीं आया है, लेकिन इसे अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं। इस रोमांटिक म्यूजिकल में कार्तिक के साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला की जोड़ी बनेगी। फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है और इसका म्यूजिक प्रीतम तैयार कर रहे हैं। कार्तिक और श्रीलीला की फ्रेश जोड़ी के साथ अनुराग बसु का म्यूजिकल अंदाज इस प्रोजेक्ट को खास बना सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे 'आशिकी 3' और कुछ में इसे 'तू मेरी जिंदगी है' बताया गया है। हालांकि, इनकी पुष्टि नहीं हुई है।
3.कालिया (Kaaliya)
करण जुनर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का ऐलान कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर हुआ है। यह मॉन्स्टर थ्रिलर 5 मई 2028 को रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन इससे बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़े हैं। फिल्म का डायरेक्शन संदीप मोदी कर रहे हैं और यह उनकी पहली थिएट्रिकल रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें : Kartik Aaryan New Movie: कार्तिक आर्यन की 'कालिया' टीजर खड़े कर रहा रोंगटे! जानिए मूवी कब होगी रिलीज
4.लड़ाकू (Ladaku)
18 जून 2027 को कार्तिक की फिल्म 'लड़ाकू' रिलीज होगी। कबीर खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। कहानी में कार्तिक एक किकबॉक्सिंग कोच की भूमिका निभाएंगे, जो संघर्ष से जूझ रही एक कश्मीरी लड़की को चैंपियनशिप के लिए तैयार करता है। इस फिल्म की एक और खास बात है कि कार्तिक एक्टिंग के साथ बतौर प्रोड्यूसर भी इससे जुड़ रहे हैं। बिरला स्टूडियोज, कबीर खान एंटरटेनमेंट और डोपामाइन स्टूडियोज इसके निर्माण में शामिल हैं।
5.'कैप्टन इंडिया'( Captain India)
कार्तिक की चौथी फिल्म 'कैप्टन इंडिया' 13 अगस्त 2027 को रिलीज होने वाली है। शिमित अमीन के निर्देशन में बन रही यह एविएशन ड्रामा फिल्म एक ऐसे पायलट की कहानी है, जो मुश्किल हालात में रेस्क्यू मिशन की कमान संभालता है। फिल्म पहले भी कई बार चर्चा में रही है और अब इसके लिए अगस्त 2027 की रिलीज डेट तय की गई है। इस फिल्म में कार्तिक का किरदार उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग होने वाला है।
कार्तिक आर्यन की अन्य अपकमिंग फ़िल्में
इन 5 फिल्मों के अलावा कार्तिक की फिल्मोग्राफी में 'भूल भुलैया 4' का नाम भी शामिल है, लेकिन इसकी रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स अभी कन्फर्म नहीं हैं। राज शांडिल्य के साथ एक संभावित प्रोजेक्ट की भी चर्चा है, लेकिन उस पर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यानी 2027 में 5 फिल्मों के बाद भी कार्तिक के पास आने वाले सालों के लिए कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं।














