Kiara Advani ने बर्थडे पर काटा इतना स्पेशल केक, खूबसूरत पोस्ट पर मिल रही शुभकामनाएं

Published : Aug 01, 2025, 01:05 PM ISTUpdated : Aug 01, 2025, 01:23 PM IST
Kiara Advani

सार

Kiara Advani Cuts ‘Wonderful Mama’ Cake : कियारा आडवाणी ने घर पर हीं  34वां जन्मदिन फैमिली संग सेलीब्रेट किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर "wonderful mother" लिखे केक की तस्वीर भी शेयर की। वहीं फैंस को उनकी शुभकामनाओं के लिए थैंक्स कहा। 

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी के जन्म के कुछ ही दिनों बाद, 31 जुलाई को अपना 34वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। यह खास दिन अपने करीबियों, अपने बच्चे, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा और माता-पिता के साथ बिताया। कियारा ने एक इमोशनल नोट में अपने फैंस और प्रियजनों का थैंक्स किया है। एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलीब्रेशन के अगले दिन 1 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपने शुभचिंतकों को जन्मदिन पर मिले प्यार के लिए आभार जताया और अपने खास दिन पर शुभकामनाएं भेजने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
 

कियारा आडवाणी ने दिखाई स्पेशल केक की झलक

कियारा आडवाणी ने अपने जन्मदिन के केक की एक तस्वीर शेयर की, जिस पर एक महिला अपने बच्चे को गोद में लिए हुए एक खूबसूरत डिज़ाइन में दिखाई दे रही थी। केक का डिज़ाइन एक मां के रूप में उनकी लाइफ के नए चैप्टर की ओर एक प्यारा सा इशारा था, जिसने इस मौके को और भी खास बना दिया। केक पर लिखा था, "हैप्पी बर्थडे KI wonderful mother।"

 

 

सिद्धार्थ और कियारा माता-पिता बने

बीते महीने 15 जुलाई को, सिद्धार्थ और कियारा ने इंस्टाग्राम पर घर में नए मेहमान आने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने मैसेज में लिखा था, "हमारा दिल भर आया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। कियारा और सिद्धार्थ।" 
इसके बाद में, इस सेलिब्रिटी कपल ने फोटोग्राफरों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वे नवजात बच्चे की तस्वीरें न लें।
 

वॉर 2 का पहला गाना "आवां जवान" हुआ रिलीज

अपने फैंस को बर्थडे का तोहफ़ा देते हुए, उनकी फिल्म वॉर 2 का पहला गाना "आवां जवान" भी रिलीज़ किया गया। इसमें कियारा के साथ ऋतिक रोशन भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में हैं। यह एक्शन थ्रिलर 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Day 1 Collection: सनी देओल की फिल्म रचेगी इतिहास, पहले दिन करेगी इतनी कमाई?
Border 2 Advance Booking Day 1: सनी देओल की फिल्म के कितने टिकट बिके? कहां हुई सबसे ज्यादा बुकिंग