Kiara Advani को मिली अस्पताल से छुट्टी, बेबी गर्ल का होगा घर पर ग्रेंड वेलकम!

Published : Jul 18, 2025, 12:18 PM ISTUpdated : Jul 18, 2025, 06:11 PM IST
kiara advani

सार

कियारा-सिद्धार्थ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर नवजात बेटी संग घर लौट रहे हैं।नए पेंरेट्स और बेटी के लिए  घर पर स्वागत की तैयारी की है। वहीं सिड ने पैप्स से प्रायवेसी बनाए रखने और फ़ोटो न लेने की अपील की है। 

Kiara Advani Discharged From Hospital : कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, जिन्होंने हाल ही में अपनी बेटी को जन्म दिया  है। उन्हें 18 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कपल अपनी बेटी के साथ अब घर लौट रहा है। इससे पहले उन्होंने मीडिया से  प्रायवेसी बनाए रखने की रिक्वेस्ट की थी। सिड ने हाल ही में पैपराजी से बेटी की तस्वीरें न लेने के लिए कहा था। उन्होंने कैमरा जर्नलिस्ट को मिठाइयां भी भेजी थीं, इसके साथ और एक नोट भी शामिल था। जिसमें कहा गया है कि तस्वीरें न लें, सिर्फ़ दुआएं दें।

कियारा आडवाणी को नॉर्मल डिलीवरी से हुआ बच्चा

कियारा ने 15 जुलाई को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा और उनकी बेटी दोनों एकदम स्वस्थ हैं। उन्हें नॉर्मल डिलीवरी हुई है, शायद यही वजह है कि डॉक्टर्स ने उन्हें चार दिनों में ही घर जाने की परमिशन दे दी है। वहीं नवजात बेटी के वेलकम के लिए मल्होत्रा के घर में ग्रैंड सेलिब्रेशन की तैयारियां भी की गई हैं। मल्होत्रा फैमिली बेटी के जन्म के बाद बहुत बेसब्री से उसका घर पर वेलकम करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। कथित तौर परं इसके लिए मल्होत्रा हाउस में खूब तैयारियां की गई हैं। 

 

 

साल 2023 में  रॉयल अंदाज में की थी कपल ने शादी

कियारा आडवाणी  और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी 2023 में राजस्थान में रॉयल अंदाज में शादी की थी। इसके बाद साल 2025 की शुरुआत में इस कपल ने घर में नन्हा मेहमान आने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद से ही फैंस इस खूबसूरत जोड़े के घर पर किलकारी गूंजने की खबर का इंतजार कर रहे हैं। वहीं 15 जुलाई को कियारा ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। फिलहाल इस दंपत्ति ने बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Valentine Week 2026: इस वेलेंटाइन पार्टनर संग एन्जॉय करें ये 5 बड़ी फिल्में, मिलेगा रोमांस-थ्रिल का तड़का
Amitabh Bachchan ने पड़ोसी को क्यों बुलाया जलसा, वायरल वीडियो के बाद रह गए थे सन्न?