
Kingdom v/s Dhadak 2 Collection: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिला है, लेकिन ये फिल्म ओपनिंग डे से लेकर छठे दिन तक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। शाज़िया इक़बाल की तमिल मूवी 'परियेरुम पेरुमल' का हिंदी रीमेक कर धड़क 2 बनाई गई है, ये पिछले हफ़्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। लेकिन करन जौहर द्वारा धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये मूवी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इस फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही है। इसने अब तक कुल ₹15 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Sacnilk के मुताबिरक, अपनी रिलीज़ के छठे दिन, धड़क 2 ने महज 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह अब तक फिल्म का एक दिन में सबसे कम कलेक्शन है। इस मूवी ने एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई रविवार को की थी, इस दिन फिल्म ने ₹4.15 करोड़ का कलेक्शऩ किया था। सप्ताह के दिनों से फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है। अब कुल कलेक्शन ₹15.3 करोड़ ही हुआ है।
वहीं किंगडम ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 6 दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है। इसने भारत में अनुमानित ₹44.65 करोड़ की कमाई की है। यहां किंगडम का 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी शेयर की जा रही है। तो आपको बता दें कि सातवें दिन का कलेक्शन ( रात 11 बजे तक) मिलाकर इस फिल्म ने ₹ 45.90 Cr की कमाई की है। किंगडम ने सभी भाषाओं में अपने सातवें दिन भारत में लगभग 1.25 करोड़ की कमाई की (प्रारंभिक अनुमान)।
किंगडम में ओपनिंग डे पर 18 करोड़ की कमाई की थी। इसके अगले दिन ₹ 7.5 Cr तो तीसरे दिन जो वीकएंड का पहला दिन था, फिल्म ने ₹ 8 Cr कमाए थे। वहीं चौथे दिन इस मूवी ने ₹ 7.4 Cr की कमाई की थी। सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को इसकी कमाई ₹ 2 Cr हुई तो वहीं मंगलवार को फिल्म ने ₹ 1.75 Cr रुपए का कलेक्शन किया था। बुधवार को फिल्म ने जब हफ्ता कंपलीट किया को ₹ 1.25 Cr कमाए। अब तक इस मूवी की कुल कमाई ₹ 45.90 Cr है। ये फिल्म धड़क 2 से लगभग तीन गुना कमाई कर चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।