
KL Rahul-Athiya Shetty Welcomes Baby Girl: फ़िल्मी दुनिया में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी का प्रमोशन हो गया है। करियर में नहीं, बल्कि रिश्तों में। जी हां अब वे नाना बन गए हैं। उनकी बेटी अथिया शेट्टी और दामाद के.एल. राहुल के घर नन्ही परी का आगमन हुआ हुआ है। अथिया ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया और यह खुशखबरी उन्होंने और उनके पति केएल राहुल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की है। कपल ने एक फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है, "सौभाग्य से बेटी हुई है।" इसके साथ उन्होंने तारीख 23-03-2025 लिखी है और सबसे नीचे अपने नाम मेंशन किए हैं।
अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल की पोस्ट देखने के बाद उनके दोस्तों और फैन्स की ओर से बधाई का तांता लग गया है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडणेकर, ईशा गुप्ता, कियारा आडवाणी, कृति सेनन, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर, अर्जुन कपूर , रकुल प्रीत सिंह, मलाइका अरोड़ा, शनाया कपूर और सोफी चौधरी समेत कई सेलेब्स ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में जाकर अथिया और राहुल को बधाई दी है।
बेटी के जन्म के चलते क्रिकेटर के. एल. राहुल ने फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL से ब्रेक ले लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल का ओपनिंग मैच नहीं खेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने लखनऊ सुपर जॉय्न्ट्स (LSG) के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच से ब्रेक के लिए दिल्ली कैपिटल के मैनेजमेंट से स्पेशल इजाज़त ली है। इसके चलते ही टीम की प्लेइंग 11 की लिस्ट में उनका नाम नहीं है।
के.एल. राहुल और अथिया शेट्टी के घर में पहली किलकारी शादी के दो साल बाद गूंजी है। 23 जनवरी 2023 को कपल की शादी हुई थी और 8 नवंबर 2024 को उन्होंने अथिया की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।