
एंटरटेनमेंट डेस्क. आज हम बात कर रहे हैं बॉबी डार्लिंग की, जिनका असली नाम पाखी शर्मा है। बॉबी कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। बॉबी का जन्म 10 जनवरी 1974 को बनारस में हुआ था। उनके पेरेंट्स ने उनका नाम पंकज शर्मा रखा था। जब वो छोटे थे, तब ही अपनी मां की साड़ी पहनकर लिपस्टिक लगाते थे। उसी समय पंकज को एहसास हो गया था कि वो अंदर से औरत हैं। इसके बाद जब वो 12वीं क्लास में पहुंचे तो वो अपने एक मेल क्लासमेट के साथ रिश्ते में आ गए। यह सब देखकर उनके पेरेंट्स काफी परेशान हो गए और उन्हें सही करने के लिए डॉक्टर से लेकर कई मंदिरों तक ले गए।
बॉबी, ऐसे बने पकंज से पाखी
इसके बाद बॉबी दिल्ली आ गए और वहां पर रह कर अपनी कॉलेज की पढ़ाई पढ़ने लगे। इस दौरान किसी की मदद से वो फैशन इंडस्ट्री से जुड़ गए और अपनी अलग पहचान बनाई। इसी दौरान उन्होंने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया और पंकज से पाखी उर्फ बॉबी डार्लिंग बन गए। इन सबके बाद भी उनका स्ट्रगल कम नहीं हुआ। फिर वो अपने सपने पूरे करने मुंबई आ गईं। उन दिनों अपना पेट पालने के लिए वो बार में डांस किया करती थीं। मुंबई आकर भी वो फैशन इंडस्ट्री से जुड़े रहे। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स से उनकी दोस्ती, जिन्होंने उन्हें काम दिलवाने में मदद की। कड़ी मेहनत करने के बाद के बाद साल 1999 में सुभाष घई कि फिल्म 'ताल' से बॉबी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।
वहीं फिल्मों के साथ-साथ बॉबी ने टीवी शोज में भी काम किया। उन दिनों बॉबी को खूब काम मिला। वो 'स्टाइल', 'न तुम जानो न हम', 'जीना सिर्फ मेरे लिए', 'अपना सपना मनी मनी', जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही उन्होंने, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'बिग बॉस सीजन 1', 'आहट', 'ससुराल सिमर का', जैसे शोज में भी जलवा बिखेरा।
बॉबी ने अपने पति पर लगाए थे यह गंभीर आरोप
पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद बॉबी ने 2016 में भोपाल के बिजनेसमैन रमनीक शर्मा से शादी कर ली। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया। शादी के कुछ ही दिन बाद बॉबी ने रमनीक पर कई गंभीर आरोप लगाए। बॉबी ने कहा कि रमनीक उनके साथ अननेचुरल सेक्स और मारपीट करते हैं। इन आरोपों के बाद रमनीक को जेल तक जाना पड़ा। इस बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा था कि रमनीक और मैं एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। वहीं हमारा तलाक भी नहीं हुआ। हमारे बजाए हमारे वकील एक-दूसरे से बात करते हैं। हालांकि, इतना सब होने के बाद भी बॉबी की मुश्किलें नहीं रुकीं। इसके बाद ही बॉबी को पैरालिसिस अटैक भी आ गया। हालांकि, अब बॉबी ठीक हैं और लाइमलाइट से दूर अपना जीवन गुजार रही हैं।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।