JAWAN Teaser Update: धमाल मचाने को बेताब शाहरुख खान की फिल्म, इन 2 तारीख पर लॉन्च हो सकता है धांसू टीजर

Published : Jun 28, 2023, 10:12 AM ISTUpdated : Jun 28, 2023, 01:10 PM IST
shahrukh khan jawan

सार

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'जवान' के टीजर लॉन्च के बारे में कुछ अपडेट सामने आई हैं। अब इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश हो गए हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तैयार से है। अब फिल्म का टीजर और रिलीज डेट को लेकर नए अपडेट सामने आए हैं। एक मीडिया पोर्टल के सूत्रों के मुताबिक 'जवान' का ऑफिशियल टीजर 7 जुलाई या 15 जुलाई को पूरे धूमधाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

लोगों के होश उड़ा देगा जवान का ग्रेंड टीजर लॉन्च

सूत्रों के मुताबिक, 'शाहरुख खान और एटली जवान के टीजर को ग्रैंड तरीके से लॉन्च करेंगे। इतने ग्रैंड लेवल पर दर्शकों ने अभी तक बॉलीवुड की किसी भी फिल्म के टीजर को लॉन्च होते हुए नहीं देखा होगा। यह अभी तक का सबसे बड़ा डिजिटल लॉन्च होगा। यह टीजर हर किसी के होश उड़ा देगा। इसमें शाहरुख खान ऐसे दिखेंगे जैसे पहले कभी नहीं दिखे होंगे।'

'जवान' के मेकर्स कर रहे स्पेशल गेस्ट की तलाश

'जवान' के लॉन्च के बारे में बात करते हुए कहा सूत्रों ने कहा, 'जवान के मेकर्स इस टीजर को लॉन्च करने के लिए एक स्पेशल गेस्ट की तलाश कर रहे हैं। यह टीजर लॉन्च चेन्नई में होगा। अगर एक बार यह चीजें तय हो गईं, तो इसके बाद तारीख भी तय हो जाएगी कि यह 7 जुलाई को होगा या 15 जुलाई को।'

7 सितंबर को रिलीज होगी 'जवान'

फिल्म की रिलीज से ठीक 2 महीने पहले इसका प्रमोशन होने वाला है। फिल्म 7 सितंबर को दुनियाभर में कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है। इस वजह से ठीक 7 जुलाई को टीम इस फिल्म के ग्रैंड प्रमोशन में लग जाएगी। फिल्म के मेकर्स पहले इसका टीजर दिखाएंगे, फिर गाने आएंगे और अंत में ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

और पढ़ें..

64 साल की नीना गुप्ता ने अपने पहले Kiss सीन को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, बताया क्या हुआ था रातभर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म
Kapil Sharma की नहीं खैर? Lawrence Bishnoi से लिया सीधा पंगा