जानिए 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्‍हा फिल्मों में आने से पहले करती थीं कौन सा काम?

Published : Jun 02, 2023, 09:00 AM ISTUpdated : Jun 02, 2023, 10:06 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को बिहार में हुआ था। आज वो अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनाक्षी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद की एक अलग पहचान बनाई है। आइए इस खास मौके पर जानते हैं सोनाक्षी की जिंदगी से जुड़े किस्से..

PREV
14
सलमान खान ने संवारा सोनाक्षी का किरयर

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर शत्रुघन सिन्हा की बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से की थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसके बाद सोनाक्षी ने अपनी लाइफ में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

24
सोनाक्षी ने फिट रहने के लिए की काफी मेहनत

लेकिन क्या आपको पता है कि सोनाक्षी ने इस फिल्म के लिए अपनी बॉडी पर खूब काम किया था। दरअसल फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन काफी ज्यादा था। ऐसे में बड़े पर्दे पर आने से पहले उन्हें फिट रहने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।

34
95 किलो हुआ करता था सोनाक्षी का वजन

सोनाक्षी ने एक बार बताया था कि कॉलेज के दिनों में उनका वजन 95 किलो था। इस बढ़े हुए वजन की वजह से उन्हें कई बार ट्रोल किया गया और इस वजह से कई बार उनका कॉन्फिडेंस भी कम हुआ।

44
एक्ट्रेस के साथ-साथ फैशन डिजाइनर भी हैं सोनाक्षी

वहीं सोनाक्षी फिल्मों में आने से पहले फैशन डिजाइनर के तौर पर जानी जाती थीं। उन्होंने लंबे समय तक डिजाइनर के तौर पर काम किया, लेकिन सलमान खान की जब उन पर नजर पड़ी तो सोनाक्षी सिन्हा की पूरी जिंदगी की बदल गई। सलमान के कहने पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी बॉडी पर काम करना शुरू किया और 'दबंग' के लिए उन्होंने 30 किलो वजन कम किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories