
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने हाल ही में नई कार खरीदी है। इस लग्जरी के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कृति ने खुद को व्हाइट कलर की रेंज रोवर वेलार गिफ्ट की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार की कीमत 89.41 लाख रुपए है।
बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ नजर आईं कृति
कृति के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो ब्रांड न्यू कार के साथ नजर आ रही हैं। कार खरीदने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। इन वीडियोज में कृति अपने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कृति कार्गो पैंट और नियोन टॉप में नजर आईं। वहीं पुलकित ब्लू जींस और ब्लैक टी-शर्ट में दिखाई दिए।
कार के फीचर्स
आपको बता दें कृति ने जो कार खरीदी है उसकी कीमत 72.61 लाख से शुरू होती है। रेंज रोवर वेलार 2.0 आर-डायनामिक एस 180 डीजल वेरिएंट है। यह 15.2 kmpl का माइलेज देती है।
कृति का वर्कफ्रंट
कृति को आखिरी बार फिल्म '14 फेरे' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी भी लीड रोल में थे। वहीं कृति की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगी।
और पढ़ें...
Hanuman Jayanti पर आदिपुरुष के मेकर्स ने शेयर किया नया पोस्टर, बजरंग बली का रूप देखते ही भड़के लोग
बचपन से ही हनुमान का भक्त है यह मुस्लिम एक्टर, टीवी पर निभा चुका बजरंगबली का दमदार रोल
सलमान खान ने शर्टलेस हो दिखाए एब्स, भाईजान की धांसू बॉडी देखकर थम गई कईयों की सांसे
देखें बिपाशा बसु की बेटी देवी की 8 क्यूट PHOTOS, एक्ट्रेस ने खुद की शेयर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।