कृति सेनन के घर का किराया कर देगा हैरान, रकम इतनी कि 1BHK फ़्लैट आ जाए!

Published : Feb 27, 2025, 03:00 PM IST

कृति सेनन बांद्रा के संधू पैलेस में शिफ्ट हो गई हैं, जहां केएल राहुल और जावेद जाफरी भी रहते हैं। हैरानी की बात ये है कि वो इसके लिए 16-17 लाख रुपये महीना किराया देंगी!

PREV
19

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन मुंबई में किराए के घर में रहती हैं। लेकिन उनके इस घर का किराया इतना है कि सुनने वाले हैरान रह जाएं। आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल....

29

इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी पेज से कृति सेनन को लेकर दावा किया गया है कि मुंबई में उन्होंने अपना घर शिफ्ट कर लिया है।

39

बताया जा रहा है कि कृति पहले ओशिवारा में अटलांटिस नाम की बिल्डिंग में अमिताभ बच्चन के फ़्लैट में रहती थीं।

49

अब कृति ने अपना ठिकाना बदल लिया है। वे बांद्रा की फेमस बिल्डिंग संधू पैलेस में शिफ्ट हो गई हैं।

59

यह वही बिल्डिंग हैं, जिसमें क्रिकेटर के. एल. राहुल पत्नी अथिया शेट्टी के साथ रहते हैं और एक्टर-कॉमेडियन जावेद जाफरी का घर में भी इसी बिल्डिंग में है।

69

दावा किया जा रहा है कि कृति ने यह फ़्लैट लीज पर लिया है। इसके लिए वे हर महीने 16-17 लाख रुपए किराया चुकाएंगी।

79

कृति के फ़्लैट का किराया जानकर इंटरनेट यूजर्स हैरानी जता रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "17 लाख में हम गरीबों का 1BHK फ़्लैट आ जाए, वो भी परमानेंट।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "इससे अच्छा खुद का खरीद लेती।"

89

एक इंटरनेट यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है, "बेचारी कितनी गरीब है। रेंट पर रही है।"एक यूजर का कमेंट है, "घर लेकर EMI कर लेती। सस्ता पड़ता।"

99

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन को पिछली बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'दो पत्ती' में देखा गया था, जिसमें काजोल की भी अहम् भूमिका थी। कृति ने यह फिल्म प्रोड्यूस भी की थी। उनकी आने वाली फिल्म 'तेरे इश्क में' है, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories