कृति सेनन इन 5 अपकमिंग फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका, जानें कब होंगी रिलीज

Published : Oct 04, 2025, 12:15 PM IST

कृति सेनन की तगड़ी फैन फॉलोइंग हो गई है। उन्होंने हिंदी सिनेमा की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। आने वाले समय में रोमांस, कॉमेडी और थ्रिलर तक, उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जानते हैं कौन हैं वो,,

PREV
15
कॉकटेल 2

कृती सेनन फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 2026 के अंत में रिलीज होगी।

25
तेरे इश्क में

कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज किया था, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे।

35
भेड़िया 2

'भेड़िया' के पहले पार्ट में भी कृति नजर आई थीं। कृति ने 'भेड़िया' में अनिका का किरदार निभाया था, जिसमें उनके साथ वरुण धवन भी थे। हालांकि इस फिल्म में उनके होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि सीक्वल में उनकी वापसी हो सकती है, शायद कैमियो या फ्लैशबैक सीन्स के साथ। यह फिल्म भी साल 2026 में रिलीज होगी।

45
डॉन 3

कृति सेनन की झोली में 'डॉन 3' भी है। कहा जा रहा है कि वो फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

55
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के मेकर्स इसका सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस रोम-कॉम में कृति सेनन की वापसी तह है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories