बाप जुबली स्टार बेटे की फूटी किस्मत, कर बैठा भयानक गलती और हुआ बर्बाद

Published : Jul 11, 2025, 06:00 AM IST

Kumar Gaurav Birthday. बॉलीवुड इंडस्ट्री में जुबली स्टार के नाम से फेमस राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव 69 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1956 में लखनऊ में हुआ था। बता दें कि कुमार गौरव का फिल्मी करियर खुद की गलती की वजह से बर्बाद हुआ।

PREV
18

69 साल के कुमार गौरव का असली नाम मनोज तुली है। उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए अपना नाम चेंज किया था। बताया जाता है कि उनके घमंड की वजह से पूरा करियर चौपट हो गया था।

28

बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे कुमार गौरव को लॉन्च करने फिल्म बनाई। कुमार गौरव ने 1981 में आई फिल्म लव स्टोरी से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ विजेयता पंडित थी। फिल्म रिलीज के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

38

कहा जाता है कि डेब्यू फिल्म लव स्टोरी ब्लॉकबस्टर होने से कुमार गौरव का दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच गया था। उनमें इतना घमंड आ गया था वे कोई भी नई हीरोइन के साथ काम तक करने कै तैयार नहीं होते थे। वे फिल्में करने के लिए अपनी डिमांड रखने लगे थे।

48

पहली हिट के बाद कुमार गौरव को फिल्में तो लगातार ऑफर हुई, लेकिन फिर धीरे-धीरे फिल्म मेकर्स उनकी आदतों, शर्तों और डिमांड से इतने तंग आ गए कि उन्हें फिल्में देना ही बंद कर दिया। हालांकि, वे पहली हिट के बाद उनकी फिल्म नाम को छोड़कर कोई भी मूवी कमाल नहीं दिखा पाई।

58

राजेंद्र कुमार ने एक बार फिर बेटे का करियर संवारने फूल नाम से फिल्म बनाई। फिल्म में उस दौरान की हिट एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को कास्ट किया। हालांकि, ये फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। माधुरी भी कुमार गौरव को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाई।

68

कुमार गौरव ने करीब 10 फिल्मों में काम किया, हालांकि, इनमें से कुछ एक ही परफॉर्म कर पाईं। फिर 1986 में आई उनकी फिल्म नाम हिट हुई। इसमें संजय दत्त-पूनम ढिल्लन भी थे। कुमार गौरव 2002 में आई फिल्म कांटे में आखिरी बार नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया छोड़ दी।

78

आपको बता दें कि कुमार गौरव रिश्ते में संजय दत्त के बहनोई लगते हैं। उन्होंने संजय की छोटी बहन नम्रता से 1984 में शादी की थी। कपल की 2 बेटियां है और दोनों ही फिल्मों से दूर हैं। उनकी दोनों बेटी साची कुमार और सिया कुमार की शादी हो चुकी है।

88

कुमार गौरव सालों से लाइमलाइट में नहीं है। वे अपनी फैमिली और अपने ट्रैवल बिजनेस में बिजी रहते हैं। कहा जाता है कि वे अपना बिजनेस मालदीव में करते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories