
पॉपुलर सिंगर कुमार सानू की एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य ने उनके खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जब जान सानू पैदा होने वाले थे, तब वो उन्हें खाना भी नहीं देते थए। साथ ही उन्होंने कहा कि कुमार उन्हें पार्लर जाने या वैक्सिंग कराने की इजाजत भी नहीं देते थे। रीटा के इन खुलासे से सभी लोग हैरान रह गए।
रीटा भट्टाचार्य ने कहा, 'वो मुझे मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान कोर्ट में घसीट ले गए। उस दौरान उनका एक अफेयर भी था, जिसका खुलासा आज हुआ और उन्होंने मुझे कोर्ट में घसीट लिया? मैं उस समय बहुत छोटी थी, मुझे ऐसा लगा जैसे मेरी पूरी दुनिया बिखर गई हो। इससे मेरा पूरा परिवार सदमे में था। उन्होंने एक साल पहले इतनी बड़ी पार्टी की थी और कहा था कि मैं उनकी सफलता का कारण हूं।' रीटा ने बताया कि उन्हें घर से बाहर निकलने, दोस्तों से मिलने, यहां तक कि मेकअप करने की भी इजाजत नहीं थी। उनकी एकमात्र साथी उनकी ननद थीं, और प्रेग्नेंसी के दौरान, कुमार सानू का परिवार कथित तौर पर रसोई में ताला लगा देता था और उन्हें खाना खाने की इजाजत भी नहीं मिलती थी।
ये भी पढ़ें..
क्या रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के 250 Cr के नए घर में है बहन रिद्धिमा की एक फ्लोर?
प्रेम नाम है मेरा...प्रेम चोपड़ा... कहानी विलेन के उस नापसंद डायलॉग की, जिसने उसे मशहूर कर दिया
रीटा भट्टाचार्य ने आगे कहा, 'मुझे दिन के 100 रुपए देते थे और उन्होंने डॉक्टरों को भी मना कर दिया पैसे देने से। जब मैं बेबी फूड ऑर्डर करती थी, तो दुकानदार कहता था कि नहीं भेज सकता क्योंकि साहब ने मना किया है। जब जान पैदा होने वाला था, तो मुझे ठीक से खाना भी नहीं मिलता था और इस वजह से मैं हर समय बीमार महसूस करती थी।' आपको बता दें कुमार सानू ने साल 1980 में रीटा भट्टाचार्य से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हुए, लेकिन फिर उनका 1994 में तलाक हो गया। वहीं कुमार सानू का एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के साथ भी अफेयर था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।