रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का 250 करोड़ का नया बंगला मुंबई में तैयार हो गया है। कपल जल्द ही बेटी राहा और नीतू कपूर संग इसमें शिफ्ट होगा। वहीं रिद्धिमा कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू से भी चर्चा में हैं।

बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया आलीशान घर मुंबई में तैयार हो गया है। यह कपल अपनी बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ जल्द ही इसमें वहां शिफ्ट हो जाएगा। हाल ही में एक व्लॉग में, फिल्ममेकर फराह खान ने रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ बातचीत करते हुए रणबीर-आलिया के नए घर का जिक्र किया और उनसे पूछा कि वहां पर उनके लिए रूम हैं या नहीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कितने करोड़ का है रणबीर-आलिया का बंगला?

दिल्ली में कुकिंग व्लॉग के दौरान, फराह ने रिद्धिमा का आलीशान घर देखा। इस दौरान रिद्धिमा ने उन्हें बताया कि इस घर में एक पूरी फ्लोर उनके पसंद की है। इस बात पर फराह ने उनसे पूछा, 'मुंबई में जो तुम लोगों का घर बन रहा है, आपके लिए एक मंजिल रखी है कि नहीं?' रिद्धिमा कपूर ने इस पर मुस्कुराते हुए कहां, 'वहां मेरा एक रूम है। मैं अपनी मां के फ्लोर पर रहूंगी। वहां पर मेरे और भरत के लिए एक रूम है, और समारा के लिए भी एक अलग रूम है। मेरी मां हमें अपने पास रखना चाहती हैं।' आपको बता दें रणबीर कपूर और आलिया के इस घर की कीमत कथित तौर 250 करोड़ रुपए है। कुछ समय पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मुंबई के बांद्रा स्थित नए घर की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इस वीडियो में उनके 6 मंजिला बंगले का हर हिस्सा साफ नजर आ रहा था। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद आलिया भट्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों को खूब फटकार लगाई थी।

ये भी पढ़ें..

पिता सलीम खान से बात करते समय क्यों लड़खड़ा जाती है सलमान खान की जबान, हुआ खुलासा

Navratri 2025: भूमि पेडनेकर ने जम्मू में किए माता महाकाली के दर्शन, लॉन्च किया नया प्रोडक्ट

रिद्धिमा कपूर किस फिल्म से करने जा रही हैं डेब्यू

रिद्धिमा कपूर की बात करें, तो वो 45 साल की उम्र में अब बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने पुष्टि की है कि वो कपिल शर्मा के साथ एक फिल्म में अभिनय करेंगी, जिसका टाइटल 'दादी की शादी' है। दिलचस्प बात यह है कि कपिल ने ही उन्हें इस भूमिका के लिए मनाया था। फिल्म में नीतू कपूर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक कुछ खुलासा नहीं किया है।