
एंटरटेनमेंट डेस्क. Independence Day 2023: 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इसके बाद से भारत एक स्वतंत्र देश बना और तब से स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बार देश की आजादी की 77वां वर्षगांठ है। इस खास दिन को आप देशभक्ति के गानों को सुनकर सेलिब्रेट करिए। ऐसे में आइए जानते हैं बॉलीवुड के टॉप 10 देश भक्ती सॉन्ग्स।
ऐ मेरे प्यारे वतन- लता मंगेशकर
ऐ मेरे प्यारे वतन सॉन्ग को सुनने के बाद लोगों के मन में देश को लेकर सम्मान और गौरव की भावना जाग जाती है। फैंस इस सॉन्ग में लता मंगेशकर की आवाज को खूब पसंद करते हैं।
माँ तुझे सलाम- ए. आर. रहमान
मां तुझे सलाम को करीब दो दशक हो गए हैं, लेकिन यह सॉन्ग आज भी लोगों के जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने को साल 1997 में ए. आर. रहमान ने कंपोज किया था।
तेरी मिट्टी में मिल जावा
फिल्म 'केसरी' के सॉन्ग 'तेरी मिट्टी में मिल जावा' को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। वहीं इस सॉन्ग को बी प्राक ने गाया है। फैंस इस सॉन्ग को खूब पसंद करते हैं।
आई लव माई इंडिया- परदेस
फिल्म परदेस के सॉन्ग आई लव माई इंडिया को खूब प्यार मिलता है। इस गाने को महिमा चौधरी पर फिल्माया गया है।
रंग दे बसंती
देशभक्ति की बात हो और रंग दे बसंती फिल्म का टाइटल गीत का नाम न लिया जाए, ऐसा तो मुश्किल है। इस सॉन्ग में आमिर खान लीड रोल में हैं।
ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू
फिल्म राजी के सॉन्ग 'ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू' देशभक्ति सॉन्ग्स की लिस्ट में सबसे ऊपर नंबर पर आता है। इस फिल्म में आलिया भट्ट अपने देश की सेवा के लिए जान की बाजी लगाकर पाकिस्तान चली जाती हैं।
ऐसा देस है मेरा- वीर जारा
ऐसा देस है मेरा सॉन्ग नागरिकों के मन में अपने राष्ट्र के प्रति भावनात्मक लगाव पर जोर देता है। यह सॉन्ग सबके मन में एकता और गौरव की भावना को बढ़ावा देता है।
देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला- फना
फिल्म फना के सॉन्ग 'देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला' को सुनने के बाद आप अपने पैरों को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं। यह देशभक्ति की भावना जगाता है और राष्ट्र के रंगों का जश्न मनाने को प्रोत्साहित करता है।
ये जो देस है तेरा- स्वदेश
ये जो देस है तेरा सॉन्ग देश के विकास में योगदान के महत्व को दिखाता है। इस सॉन्ग को सुनने के बाद लोग देश के प्रति जुड़ाव महसूस करते हैं।
संदेशे आते हैं- बॉर्डर
फिल्म 'बॉर्डर' का सॉन्ग 'संदेशे आते हैं' लोगों के दिनों में देशभक्ति बड़ा देता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे हमारे सैनिक अपना परिवार छोड़कर हमारी रक्षा में लगे रहते हैं।
और पढ़ें..
'गदर 2' की सक्सेस के बाद सनी देओल ने 'गदर 3' के लिए बढ़ाई दोगुनी फीस, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।