'खाने के पैसे नहीं थे, मीलों पैदल चलकर जाते..', शत्रुघ्न सिन्हा के स्ट्रगल के दिनों को याद कर फूट-फूट कर रो दिए लव सिन्हा

Published : Aug 07, 2023, 11:46 AM IST
Luv Sinha

सार

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया है। पटना से निकलकर मुंबई तक का सफर उनके लिए बहुत मुश्किल भरा था। अब हाल ही में शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा ने इस बारे में बात की और इमोशनल हो गेए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने पापा के स्ट्रगल के बारे में बात की। लव ने बताया कि शत्रुघ्न की लाइफ में एक समय ऐसा था जब उनके पास खाने को पैसे नहीं हुआ करते थे और इस वजह से वो हर जगह पैदल चलकर जाया करते थे। लव इन बातों को करते करते अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाए और फूट-फूट कर रो दिए। वहीं उन्होंने अपनी बहन सोनाक्षी सिन्हा के बारे में कहा कि उन्हें ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा क्योंकि वो अपनी पहली फिल्म से ही स्टार बन गईं।

पैसे बचाने के लिए बिना खाना खाए रहते थे शत्रुघ्न सिन्हा

लव सिन्हा ने कहा, 'कई बार ऐसा भी होता था कि जब पापा को खाने और बस में सफर करने में से कोई एक चीज चुननी पड़ती थी। या तो वो मीटिंग के लिए बस से सफर करके जाएं या फिर खाना खा लें। कई बार पैसे बचाने के लिए पापा को मीलों पैदल चलकर जाना पड़ता था। और कई बार पैसे बचाने के लिए वह भूखे रह जाते थे। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें खुद पर डाउट होता था और वो सोचते थे कि क्या पटना छोड़कर अपने सपनों के लिए मुंबई जाना सही निर्णय होगा। वो सोचते थे कि हमारा घर, भले ही उस समय छोटा था, लेकिन लोगों से भरा रहता था। और फिर जब उनकी फिल्में नहीं चल रही होती थीं, तो उनके आसपास कोई नहीं होता था। मैं उनकी सक्सेस और उनका स्ट्रगल दोनों ही देखा है।'

लव सिन्हा ने 2010 में किया था डेब्यू

लव सिन्हा ने 2010 में फिल्म 'सदियां' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'पल्टन' में नजर आए। लव सिन्हा अब 'गदर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें वो सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल के साथ नजर आएंगे।

और पढ़ें..

'रॉकी और रानी...' में अपने पिता धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर सनी देओल ने किया रिएक्ट, कह दी यह बात

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

सलमान खान से रश्मिका मंदाना, वो 5 स्टार, शादी से पहले ही टूट गई थी जिनकी सगाई
ऋतिक रोशन 60 मिनट वर्कआउट-परफेक्ट डाइट+एक खास फॉर्मूला अपना रहते हैं फिट