
ट्रेलर में एक मां यानि काजोल और उसकी बेटी दिखाई दे रहीं है। दोनों किसी एक नई लोकेशन पर जाती हैं। इसके बाद जो घटता है, उसके बाद तो उनकी पूरी लाइफ ही अस्त- व्यस्त हो जाती है। जहां ये रहने के लिए जाती हैं। उस गांव में बीते कुछ समय से लगातार लड़कियों के पीछे कोई राक्षस पड़ा हुआ है। वहां से लगातार लड़कियां अचानक ही लापता हो जाती हैं। इसमें एक वियाबान जंगल दिखाया गया है। जो सैकड़ों सालों से बच्चियों का खून पी रहा है। इसमें एक नरभक्षी जैसा पेड़ है, जिस पर राक्षस रहते हैं, जो लड़कियों को अपना निशाना बनाते हैं।
मां अपने बच्चों को बचाने के लिए क्या कर सकती है, इसमें दिखाई देगा। मां’ के ट्रेलर में कई खौफनाक डरावने सीन हैं, जो दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजबूर कर सकते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।